Home ViralGonda News: निजी अस्पताल में प्रसूताओं को भेजने का वीडियो वायरल, Gonda Hindi News

Gonda News: निजी अस्पताल में प्रसूताओं को भेजने का वीडियो वायरल, Gonda Hindi News

by BollywoodNewsAndMovie


Follow us on Google News
share

Gonda News: रुपईडीह के प्रसव केंद्र पर कर्मचारियों द्वारा प्रसुताओं को एंबुलेंस की बजाय निजी वाहनों से भेजने का वीडियो वायरल हुआ है। समाजसेवी अंकित शुक्ला ने इसकी शिकायत की है और जांच की मांग की है। आरोप है कि वहां अवैध वसूली की जा रही है। प्रभारी चिकित्साधिकारी ने शिकायत मिलने पर कार्रवाई की बात कही है।

Gonda News: निजी अस्पताल में प्रसूताओं को भेजने का वीडियो वायरल

Gonda News: रुपईडीह। ब्लॉक मुख्यालय पर स्थित प्रसव केंद्र पर कर्मचारियों द्वारा प्रसुताओं को एंबुलेंस एवं सरकारी चिकित्सालय में न भेज कर बल्कि निजी वाहनों से प्राइवेट चिकित्सालयों पर भेजने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसको संज्ञान में लेकर समाजसेवी अंकित शुक्ला ने विभागीय अधिकारियों को एक पत्र देकर मामले की जांच किए जाने की मांग की। फिलहाल हिंदुस्तान समाचार पत्र वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।      आरोप है कि ब्लॉक मुख्यालय रूपईडीह परिसर में स्थित प्रसव केंद्र पर तैनात कर्मचारियों द्वारा प्रसूताओं से प्रसव के नाम पर अवैध वसूली की जाती है तथा प्रसव न होने की स्थिति में प्रसूताओं को एंबुलेंस से जिला चिकित्सालय न भेज कर बल्कि उन्हें प्राइवेट वाहनों से निजी चिकित्सालय भेजा जाता है।

जिसका वीडियो वायरल है। वीडियो में एक स्वास्थ कर्मी द्वारा कुछ लोगों से प्रसूता को रेफर करने संबंधी बातचीत की जा रही है। समाजसेवी अंकित शुक्ला ने इसकी शिकायत विभागीय अधिकारियों से करते हुए जांच व कार्रवाई की मांग की। कार्यवाही न होने की स्थिति में आमरण अनशन करने की चेतावनी दी। इस संबंध में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ जितेंद्र मिश्रा ने बताया कि इसकी जानकारी हमें नहीं है। अगर शिकायत मिली तो मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।



Source link

You may also like

Leave a Comment