{“_id”:”6ab43da7b4cb84d2ed0d32c1″,”slug”:”video-of-derogatory-remarks-against-cm-goes-viral-youth-arrested-hathras-news-c-57-1-sali1014-103701-2026-09-24″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Hathras News: सीएम पर अभद्र टिप्पणी का वीडियो वायरल, युवक गिरफ्तार”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

प्रतीकात्मक चित्र।
– फोटो : Archive
सोशल मीडिया पर सीएम के खिलाफ कथित अभद्र टिप्पणी करने के मामले में हसायन पुलिस ने वायरल वीडियो में दिखाई दे रहे युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 21 सितंबर को वीडियो वायरल होने की जानकारी मिली थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारी मनीष चिकारा को आरोपी की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। बुधवार 23 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने प्रशान्त कुमार निवासी राजकीय पॉलिटेक्निक, सिकंदराराऊ को गिरफ्तार कर लिया। संवाद
