Home ViralBareilly News:वीडियो वायरल होने के बाद कन्हैया गुलाटी की तलाश तेज – The Search For Kanhaiya Gulati Intensified After The Video Went Viral

Bareilly News:वीडियो वायरल होने के बाद कन्हैया गुलाटी की तलाश तेज – The Search For Kanhaiya Gulati Intensified After The Video Went Viral

by BollywoodNewsAndMovie


बरेली। कैनविज कंपनी के चेयरमैन कन्हैया गुलाटी की तलाश तेज हो गई है। पुलिस ने इनाम घोषित कर उसकी हिस्ट्रीशीट पहले ही खोल दी थी। शहरवासियों से करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोपी गुलाटी का गुर्गों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग करते हुए वीडियो वायरल हुआ है। अब तीन स्तर पर उसके मामलों की विवेचना और तलाश चल रही है।

वायरल वीडियो में कन्हैया गुलाटी मुंह छिपाए दिख रहा था। वीडियो में दिख रहे दो अन्य आरोपियों विनय और विशाल को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। इन गुर्गों से पुलिस ने गुलाटी के बारे में अहम सूचनाएं हासिल की हैं। पुलिस संभावित ठिकानों पर गुलाटी की तलाश कर रही है। इसके साथ ही, पुलिस ने उन 42 गुर्गों की भी तलाश शुरू कर दी है जिन्हें गुलाटी ने ”लायंस” नाम दिया था। पुलिस गुलाटी की गिरफ्तारी के लिए कई नंबरों को सर्विलांस पर लगाए हुए है।

जांच एजेंसियों का जाल, फिर भी नहीं मिल रहा गुलाटी

कन्हैया गुलाटी और उसके परिवार से जुड़े करीब 68 मुकदमों की विवेचना लखनऊ की आर्थिक अपराध शाखा को ट्रांसफर हो चुकी है। बाकी दस मामलों में विवेचना बरेली पुलिस की एसआईटी संबंधित थानों के विवेचकों की मदद से कर रही है। वहीं, ईडी गुलाटी की कंपनी के विदेशी लेन-देन की जांच में जुटी है। आर्थिक मामलों में गड़बड़ी पाए जाने पर ईडी भी शिकंजा कस सकती है। गुलाटी के खिलाफ पहले ही लुकआउट नोटिस जारी किया जा चुका है। एसआईटी प्रभारी अकमल खान का कहना है कि मुख्य मामलों की विवेचना ईओडब्ल्यू को ट्रांसफर हो चुकी है, लेकिन बरेली पुलिस भी गिरफ्तारी व अन्य कार्रवाई के लिए प्रयासरत है।



Source link

You may also like

Leave a Comment