Home Bigg Boss 20जिंदगी खत्म करना चाहती थीं वर्ल्ड चैंपियन मैरी कॉम, बच्चों ने संभाला, मुश्किल दौर याद कर रो पड़ीं – bigg boss 20 mary kom wanted to suicide kids supported emotional confession life struggle tmova

जिंदगी खत्म करना चाहती थीं वर्ल्ड चैंपियन मैरी कॉम, बच्चों ने संभाला, मुश्किल दौर याद कर रो पड़ीं – bigg boss 20 mary kom wanted to suicide kids supported emotional confession life struggle tmova

by BollywoodNewsAndMovie


‘बिग बॉस 20’ का लेटेस्ट एपिसोड इमोशंस से भरा रहा. शो में उस वक्त माहौल बेहद भावुक हो गया, जब छह बार की वर्ल्ड चैंपियन बॉक्सर और ओलंपिक मेडलिस्ट मैरी कॉम ने अपनी जिंदगी के सबसे मुश्किल दौर को याद किया. ईशा रिक्खी को संभालते-संभालते मैरी खुद भावुक हो गईं और उन्होंने अपनी जिंदगी से जुड़ा ऐसा दर्द साझा किया, जिसे सुनकर वहां मौजूद सभी लोग भी इमोशनल हो गए.

मैरी कॉम ने बताया कि उनकी जिंदगी में एक ऐसा वक्त भी आया था, जब वह अंदर से पूरी तरह टूट चुकी थीं. रिंग में बड़े-बड़े मुकाबले जीतने वाली मैरी ने माना कि उस दौर में उन्हें खुद को बेहद असहाय महसूस हुआ था. उन्होंने बताया कि उनके मन में अपनी जिंदगी खत्म करने का ख्याल तक आया था, लेकिन छोटे बच्चों की वजह से उन्होंने खुद को संभाला और आगे बढ़ने का फैसला किया.

‘मैं बहुत मजबूत हूं, लेकिन उस साल टूट गई थी’

बिग बॉस के घर में ईशा रिक्खी, रीति तिवारी, आम्रपाली दुबे और कनिका मान के साथ बातचीत के दौरान मैरी ने अपने संघर्षों को याद किया. उन्होंने कहा कि वह खुद को मजबूत मानती हैं, लेकिन जिंदगी का एक दौर ऐसा भी था जब वह बुरी तरह टूट गई थीं.

मैरी ने कहा- मैं बहुत मजबूत हूं. लेकिन उस साल मैं थोड़ी हार गई थी. मैं टूट गई थी. मेरे पास करने के लिए बहुत कुछ था. इसके बाद उन्होंने अपने सबसे मुश्किल विचारों का जिक्र करते हुए बताया कि एक वक्त पर उन्होंने जिंदगी खत्म करने के बारे में भी सोचा था.

उन्होंने कहा कि वह आज भी अपने बच्चों की वजह से आगे बढ़ती रहीं. उस समय उनके बच्चे बहुत छोटे थे और यही बात उन्हें संभालने की वजह बनी.

परिवार और देश के लिए किए कई त्याग

मैरी कॉम ने सिर्फ अपने मुश्किल दौर के बारे में ही बात नहीं की, बल्कि यह भी बताया कि उन्होंने जिंदगी में अपने परिवार, अपने राज्य मणिपुर और देश के लिए काफी कुछ त्याग किया है.

उन्होंने कहा कि बचपन से ही उन्होंने बहुत कुछ झेला है और कई चुनौतियों का सामना किया. उनके मुताबिक, एक खिलाड़ी के तौर पर उनकी भूख कभी खत्म नहीं हुई. वह लगातार और मेडल जीतना चाहती थीं.

मैरी ने कहा- मैं अलग तरह की एथलीट हूं. मैं और मेडल जीतना चाहती हूं. एक मेडल काफी नहीं है, दो भी काफी नहीं हैं, तीन भी काफी नहीं हैं. मैं अभी भी भूखी हूं, लेकिन उम्र ज्यादा होने की वजह से अब हिस्सा नहीं ले सकती.

‘बहुत रो चुकी हूं, अब आंसू अंदर रखने पड़ते हैं’

बातचीत के दौरान मैरी ने यह भी बताया कि समय के साथ उनके लिए अपनी भावनाएं जाहिर करना मुश्किल होता गया है. उन्होंने कहा कि वह जिंदगी में बहुत रो चुकी हैं और अब धीरे-धीरे अपने आंसुओं को भीतर ही रोकना सीख रही हैं. मैरी ने कहा- मैं बहुत रो चुकी हूं. अब धीरे-धीरे मुझे आंसू अंदर खींचने पड़ते हैं.

उनकी ये बातें सुनकर घर का माहौल और भी भावुक हो गया. मैरी की कहानी इस बात की झलक देती है कि पर्दे पर मजबूत नजर आने वाले इंसान की जिंदगी में भी ऐसे दौर आ सकते हैं, जब अंदर की लड़ाई सबसे मुश्किल हो जाती है.

कौन हैं मैरी कॉम?

मणिपुर से आने वाली मैरी कॉम भारत की सबसे चर्चित बॉक्सर्स में से एक हैं. उन्होंने छह बार वर्ल्ड चैंपियन बनकर इतिहास रचा और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व किया. ओलंपिक में भी वह भारत के लिए मेडल जीत चुकी हैं.

मैरी कॉम की निजी जिंदगी की बात करें तो वह और उनके पूर्व पति ओनलर कॉम चार बच्चों के माता-पिता हैं. बिग बॉस 20 के घर में अपनी जिंदगी के इस अनदेखे पहलू को साझा करते हुए मैरी ने दिखाया कि रिंग की चैंपियन होने के बावजूद उनकी जिंदगी में भी ऐसे पल आए, जब उन्हें खुद को संभालने के लिए अपने बच्चों और परिवार का सहारा लेना पड़ा.

—- समाप्त —-



Source link

You may also like

Leave a Comment