Home Morning News (खास खबरें)Agra News: No entry of heavy vehicle in Agra from 5 AM to 11 PM – Agraleaks

Agra News: No entry of heavy vehicle in Agra from 5 AM to 11 PM – Agraleaks

by BollywoodNewsAndMovie


आगरालीक्स आगरा में सुबह 5 से रात 11 बजे तक भारी वाहन नहीं आएंगे, इन्हें उत्तरी बाईपास और यमुना एक्सप्रेस वे से निकाला जाएगा। जाम से राहत के साथ ही हादसों पर भी रोक लगेगी।
आगरा मथुरा हाईवे पर भारी वाहनों के चलने से आए दिन हादसे हो रहे हैं। जाम लगा रहता है, जाम ना लगे और हादसे ना हों इसके लिए सख्ती की गई है।
सुबह 5 से रात 11 बजे तक रैपुरा जाट से सिकंदरा की तरफ नहीं आएंगे भारी वाहन
आगरा म​थुरा हाईवे यानी एचएन 19 पर भारी वाहनों का दबाव रहता है, ट्रक सहित अन्य भारी वाहन तेज स्पीड से आते हैं इससे हादसे भी हो रहे हैं। इसे देखते हुए अब सुबह पांच से रात 11 बजे तक आगरा के अंदर एनएच 19 पर भारी वाहनों की नौ एंट्री रहेगी। आगरा मथुरा हाईवे पर रुनकता से पहले रैपुरा जाट पर ही मथुरा पुलिस और आगरा पुलिस भारी वाहनों को रोक देगी।

उत्तरी बाईपास से होकर जाएंगे वाहन
मथुरा की तरफ से आने वाले वाहन रैपुरा जाट पर बने 14 किलोमीटर लंबे उत्तरी बाईपास से होते हुए यमुना एक्सप्रेस वे पर पहुंचेंगे, यहां से कुबेरपुर कट पर आ जाएंगे। इसके बाद फिरोजाबाद की तरफ जा सकेंगे। वहीं, फिरोजाबाद की तरफ से आने वाले भारी वाहन कुबेरपुर से यमुना एक्सप्रेस वे होते हुए उत्तरी बाईपास पर रैपुरा जाट पर पहुंचेंगे और यहां से मथुरा और ग्वालियर के लिए दक्षिणी बाईपास से जांएंगे।





Source link

You may also like

Leave a Comment