Home Morning News (खास खबरें)मॉर्निंग न्‍यूज ब्रीफ: सपा-कांग्रेस में सीटों पर तीसरी बैठक, BJP का चिंतन शिविर, यूपी में आज क्या-क्या होगा?

मॉर्निंग न्‍यूज ब्रीफ: सपा-कांग्रेस में सीटों पर तीसरी बैठक, BJP का चिंतन शिविर, यूपी में आज क्या-क्या होगा?

by BollywoodNewsAndMovie


आज की बड़ी खबरें  (सोर्स- AI)

Highlights:

  • सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे पर आज तीसरी बैठक

  • दिल्ली में भाजपा का दो दिवसीय चिंतन शिविर आज से

  • यूपी में ठंड और कोहरे का डबल अटैक, 7 दिन अलर्ट

Samajwadi Party And Congress Meeting: उत्तर प्रदेश में आज सियासी गतिविधियां तेज रहेंगी। 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर सपा और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे पर दूसरे दौर की बातचीत होगी। वहीं, भाजपा का दिल्ली में दो दिवसीय चिंतन शिविर शुरू होगा।

इधर, मेरठ में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य जनसभा करेंगे। गोरखपुर में निर्वाचन आयोग छह जिलों की चुनावी तैयारियां परखेगा। उधर, यूपी में ठंड और कोहरे का असर बढ़ने लगा है। मुजफ्फरनगर में पारा 9.1 डिग्री तक पहुंच गया है। मौसम विभाग ने अगले सात दिनों तक कोहरे का अलर्ट जारी किया है।

सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे पर आज तीसरी बैठक

यूपी में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन को लेकर हलचल तेज है। दोनों दलों के बीच आज सीट बंटवारे पर तीसरे दौर की बातचीत होगी।

कांग्रेस ज्यादा सीटों की मांग कर रही है, जबकि सपा की ओर से शुरुआती तौर पर 26 सीटों का प्रस्ताव द‍िया गया है। आज की बातचीत में सीटों पर सहमति बनाने की कोशिश होगी।

इससे पहले 23 नवंबर और 24 नवंबर को दोनों पार्टियों के बीच दो दौर की बैठकें हो चुकी हैं, लेकिन सीट के आंकड़े को लेकर सहमति नहीं बन सकी थी।

दिल्ली में भाजपा का दो दिवसीय चिंतन शिविर आज से

भारतीय जनता पार्टी का दो दिवसीय चिंतन शिविर आज से दिल्ली में आयोजित होगा। इसमें पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों के साथ उत्तर प्रदेश के पदाधिकारी और राज्य प्रभारी भी शामिल होंगे।

बैठक में संगठन की मजबूती, राजनीतिक परिस्थितियों और आगामी चुनावों की तैयारियों पर चर्चा होगी। यूपी में 2027 विधानसभा चुनाव को देखते हुए इस बैठक को अहम माना जा रहा है।

मेरठ में केशव मौर्य की जनसभा, 40 से ज्यादा संत होंगे शामिल

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य आज मेरठ पहुंचेंगे। वह दिल्ली रोड स्थित रामलीला मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे।

संत शिरोमणि गुरु रविदास की 650वीं जयंती के अवसर पर निकाली जा रही सामाजिक समरसता यात्रा के स्वागत में इस जनसभा का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में 40 से अधिक संत शामिल होंगे। यात्रा के जरिए सामाजिक समानता और भाईचारे का संदेश दिया जा रहा है।

2027 चुनाव की तैयारी, आयोग आज छह जिलों की समीक्षा करेगा

2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर निर्वाचन आयोग की दो दिवसीय समीक्षा बैठक गोरखपुर में चल रही है। आज बैठक के दूसरे दिन आजमगढ़, मऊ, बलिया, मिर्जापुर, भदोही और सोनभद्र की तैयारियों की समीक्षा होगी।

वरिष्ठ उप निर्वाचन आयुक्त मनीष गर्ग और यूपी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा बैठक में मौजूद रहेंगे। अधिकारियों से मतदाता सूची, मतदान केंद्रों, ईवीएम और वीवीपैट की व्यवस्था की जानकारी ली जाएगी।

लखनऊ में 1500 से ज्यादा स्टॉल वाला हस्तशिल्प महोत्सव

लखनऊ के वृंदावन योजना मैदान में छठा भारत हस्तशिल्प महोत्सव चल रहा है। 24 नवंबर से शुरू हुआ यह आयोजन 14 दिसंबर तक चलेगा। इसमें 1500 से अधिक स्टॉल लगाए गए हैं।

आज सुबह 11 बजे से रात 10 बजे तक प्रदर्शनी और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। यहां देश के अलग-अलग राज्यों के हस्तशिल्प और पारंपरिक उत्पाद देखने को मिलेंगे।

यूपी में ठंड और कोहरे का डबल अटैक, 7 दिन अलर्ट

उत्तर प्रदेश में रात की ठंड बढ़ने लगी है। मुजफ्फरनगर 9.1°C तापमान के साथ प्रदेश में सबसे ठंडा रहा। कानपुर में 9.2°C, हरदोई में 9.5°C और इटावा में 9.6°C पारा दर्ज किया गया।

गुरुवार को लखीमपुर, बलरामपुर, बिजनौर, मऊ और गोंडा समेत 20 शहर घने कोहरे की चपेट में रहे। बलरामपुर में विजिबिलिटी घटकर 10 मीटर रह गई। हाईवे पर वाहन धीमी रफ्तार से चलते नजर आए।

मौसम विभाग ने अगले 7 दिनों तक घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। सुबह और रात में सावधानी बरतने के साथ बच्चों और बुजुर्गों का खास ख्याल रखने की सलाह दी गई है।



Source link

You may also like

Leave a Comment