Home ViralBhagalpur News: किशनगंज: दिघलबैंक के तुलसिया में पुराना वायरल वीडियो मामले की एसपी ने खुद मौके पर पहुंचकर की गहन जांच, Bhagalpur Hindi News

Bhagalpur News: किशनगंज: दिघलबैंक के तुलसिया में पुराना वायरल वीडियो मामले की एसपी ने खुद मौके पर पहुंचकर की गहन जांच, Bhagalpur Hindi News

by BollywoodNewsAndMovie


Bhagalpur News: किशनगंज से शैलेश ओझा की रिपोर्ट एसपी संतोष कुमार ने गुरुवार की रात्रि को दिघलबैंक थाना क्षेत्र के तुलसिया क्षेत्र का दौरा कर एक पुराने वायरल वीडियो मामले की जमीनी हकीकत जानी।सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए एसपी खुद पुलिस बल के साथ देर रात मौके पर पहुंचे और वस्तुस्थिति की गहन जांच की। एसपी ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों और वीडियो से संबंधित व्यक्तियों से आमने-सामने आवश्यक पूछताछ की।इस दौरान घटना से जुड़े विभिन्न तथ्यों और वीडियो की सत्यता का बारीकी से सत्यापन किया गया।जांच के दौरान एसपी संतोष कुमार ने मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को नियमानुसार आवश्यक और विधि सम्मत कानूनी कार्रवाई करने के सख्त निर्देश दिए है।

एसपी संतोष कुमार ने कहा कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले या भ्रामक चीजें फैलाने वालों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया जाएगा। इस दौरान मौके पर स्थानीय थाने की पुलिस भी मौजूद रही।यहां बता दें की दिघलबैंक थाना क्षेत्र का एक वीडियो वायरल हो रहा था।जिसकी जांच और आवश्यक कार्रवाई को लेकर एसपी स्वयं देर रात्रि को दिघलबैंक थाना क्षेत्र पहुंचे थे।



Source link

You may also like

Leave a Comment