Home Bigg Boss 20Bigg Boss में बादशाह की Ex Wife ईशा रिखी का गेम पड़ा ठंडा

Bigg Boss में बादशाह की Ex Wife ईशा रिखी का गेम पड़ा ठंडा

by BollywoodNewsAndMovie


Bigg Boss

Bigg Boss 20 में ईशा रिखी से शुरुआत में काफी उम्मीदें थीं, लेकिन अब तक उनका गेम ज्यादा चर्चा में नहीं आया है। सलमान खान भी उन्हें शो में अपनी मौजूदगी दर्ज कराने की सलाह दे चुके हैं।

Entertainment Desk : ‘Bigg Boss 20’ में पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी ने एंट्री के साथ ही दर्शकों का ध्यान खींचा था। शो में उनकी एंट्री को लेकर इसलिए भी चर्चा रही क्योंकि वह रैपर बादशाह की एक्स-वाइफ हैं। हालांकि, शो के करीब 15 दिन बीतने के बाद उनके गेम को लेकर सवाल उठने लगे हैं। अब तक ईशा किसी बड़े मुद्दे या मजबूत गेम प्लान के चलते लगातार चर्चा में नहीं रही हैं। घर की कई गतिविधियों और चर्चाओं में भी उनकी मौजूदगी दूसरे कंटेस्टेंट्स की तुलना में कम नजर आई है।

Read Also: Bollywood: क्‍या आ रहा है ‘सैयारा’ का सीक्‍वल? अहान पांडे और अनीत पड्डा की नई फिल्‍म

ईशा को लेकर ‘वीकेंड का वार’ में सलमान खान भी बात कर चुके हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, सलमान ने उन्हें बताया कि वह शो में उतनी दिखाई नहीं दे रही हैं और उन्हें अपने गेम को बेहतर तरीके से सामने रखने की जरूरत है। इसके बावजूद अब तक उनके गेम में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिला है। वहीं, जब उनकी करीबी दोस्त कनिका ने उन्हें नॉमिनेशन से बचाने के लिए वोट नहीं दिया, तब भी ईशा की तरफ से कोई बड़ा रिएक्शन देखने को नहीं मिला। दर्शकों को उम्मीद थी कि इस घटना के बाद वह अपने रिश्ते या गेम को लेकर खुलकर बात करेंगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।Bigg Boss

Read Also: Bollywood : कैटरीना का उड़ाया मजाक तो सलमान खान ने लगाई फटकार, अब ‘पाकिस्तानी’ ने मांगी माफी

टास्क और घर की दूसरी गतिविधियों में भी ईशा की भूमिका फिलहाल बहुत ज्यादा प्रभावी नजर नहीं आई है। जहां दूसरे कंटेस्टेंट्स अपने विचारों और रणनीतियों को खुलकर सामने रख रहे हैं, वहीं ईशा कई मौकों पर पीछे रहती दिखाई दी हैं। यही वजह है कि अब उनके शो में आगे के सफर को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। हालांकि, बिग बॉस का खेल लगातार बदलता रहता है और आने वाले टास्क या घर के समीकरण ईशा के गेम को नया मोड़ दे सकते हैं। ऐसे में देखना होगा कि वह आने वाले दिनों में अपनी रणनीति बदलकर खुद को मजबूत तरीके से सामने रख पाती हैं या नहीं।Bigg Boss

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter


Post Views: 266





Source link

You may also like

Leave a Comment