
आम्रपाली दुबे और स्काउट
Aamrapali Dubey-Scout Fight: कलर्स टीवी और जियो हॉटस्टार के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ के लेटेस्ट एपिसोड में आम्रपाली दुबे और स्काउट ओपी के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली. दोनों के बीच घर में अच्छा बॉन्ड रहा है, लेकिन इस झगड़े के बाद उनके रिश्ते, लॉयल्टी और स्टैंड को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं. इस विवाद की शुरुआत तब हुई जब काजी ने ‘लव डे’ शब्द वाला गाना गाया. जहां कुछ कंटेस्टेंट्स ने उनके शब्दों के इस्तेमाल पर सवाल उठाए, वहीं देखते ही देखते इस मामले पर स्काउट और आम्रपाली के बीच बहस होने लगी. इसी मुद्दे को लेकर स्काउट की यंग डीएसए के साथ भी बड़ी लड़ाई हो गई.
तकरार के दौरान आम्रपाली ने स्काउट के स्टैंड पर सवाल खड़े किए. उन्होंने स्काउट के रवैये में दोहरे मापदंड का जिक्र करते हुए पूछा कि जब असल में स्टैंड लेने का वक्त था, तब वो चुप क्यों थे और अब उसी स्थिति के खिलाफ क्यों बोल रहे हैं.
आम्रपाली दुबे की टीम ने किया तीखा पलटवार
इस बहस के बाद अब आम्रपाली दुबे की टीम ने कड़ा रिएक्शन देते हुए स्काउट पर निशाना साधा है. टीम ने स्काउट की राय और स्थिति को संभालने के तरीके पर सवाल उठाए, साथ ही ये भी कहा कि आम्रपाली ने बार-बार उनका साथ दिया और बचाव किया, लेकिन बदले में उन्हें अनादर (डिसरिस्पेक्ट) मिला.
आम्रपाली की टीम ने कहा, “बिग बॉस में आने की कम से कम उम्र 18 साल है, और हमें यकीन है कि स्काउट इतने बड़े हैं कि हर किसी से वैलिडेशन मांगने के बजाय अपनी खुद की राय बना सकें. आरोप का संदर्भ क्या है? आम्रपाली समय-समय पर उनके साथ खड़ी रहीं, उनका बचाव किया और उनके लिए स्टैंड लिया, लेकिन बदले में उन्हें डिसरिस्पेक्ट ही मिला. लॉयल्टी की बात ना ही करें तो बेहतर है, क्योंकि स्काउट खुद किसी के साथ लॉयल छोड़िए, स्टैंड तक ले नहीं पाए. स्काउट के साथ-साथ शायद उनकी टीम भी कन्फ्यूज है!”
इस ताजा विवाद ने बिग बॉस 20 के घर में लॉयल्टी और जरूरत पड़ने पर स्टैंड लेने जैसे मुद्दों को एक बार फिर चर्चा में ला दिया है.


