Home Bigg Boss 20Bigg Boss 20: गंजे तू पागल हो गया था…स्काउट ने लव गिल से करीबी का किस्सा सुनाया, गुल्लू ने दिया ये जवाब

Bigg Boss 20: गंजे तू पागल हो गया था…स्काउट ने लव गिल से करीबी का किस्सा सुनाया, गुल्लू ने दिया ये जवाब

by BollywoodNewsAndMovie


Bigg Boss 20: गंजे तू पागल हो गया था…स्काउट ने लव गिल से करीबी का किस्सा सुनाया, गुल्लू ने दिया ये जवाब

स्काउट, गुल्लू और लव गिल

रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ (Bigg Boss 20) के अपकमिंग एपिसोड का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें कंटेस्टेंट स्काउट अपने और लव गिल के बीच रहे रिश्ते और उसके इमोशनल असर पर खुलकर बात करते नजर आ रहे हैं. घर में लाइट बंद होने के बाद गुल्लू के साथ बातचीत के दौरान स्काउट ने अपने साथ बिताए वक्त और लव गिल की केयर से जुड़े कई चौंकाने वाले किस्से साझा किए.

बिग बॉस में गुल्लू से बात करते हुए स्काउट ने सबसे पहले इस दोस्ती में लगाए गए वक्त पर अफसोस जताते हुए कहा, “एक इंसान के पीछे मैंने कितना टाइम खराब किया है.” इसके बाद उन्होंने याद किया कि कैसे लव गिल उनकी दिनचर्या का ध्यान रखती थीं. स्काउट के मुताबिक, “ये मेक श्योर करती थी कि मैं टाइम पर खाना खा रहा हूं, सब कुछ कर रहा हूं.” स्काउट ने आगे बताया कि एक बार उन्होंने लव गिल से रोजाना बालों में तेल लगाने के लिए कहा था, जिसके बाद वो नियमित रूप से ऐसा करती रहीं.

“30-30 सेकेंड तक देखे जा रही थी”

बातचीत के दौरान स्काउट ने ये भी याद किया कि वो दोनों अक्सर एक ही बिस्तर पर बैठकर बातें किया करते थे. उन्होंने कहा, “वो बिस्तर हब बन चुका था.” इसके बाद स्काउट ने गुल्लू के करीब जाकर बैठते हुए उन पलों को करके दिखाया कि कैसे लव गिल उनके पास बैठती थीं. उन्होंने लंबे समय तक आंखों में देखने के अंदाज की नकल करते हुए कहा, “30-30 सेकेंड तक देखे जा रही थी.” अपने बीच के समीकरण की तुलना खाने का लालच देकर चूहे को बुलाने से करते हुए उन्होंने कहा, “ऐसा होता है ना चूहा दौड़ रहा है, उसको खाना दे रहे हैं, इधर चल इधर चल.”

गुस्से में खुद के बाल काटने और ‘ट्रॉमा’ का जिक्र

इस बातचीत में उस वक्त का जिक्र भी आया जब इमोशनल होकर स्काउट ने अपने बाल मुंडवा लिए थे. अपनी उस मानसिक स्थिति को याद करते हुए उन्होंने कहा, “मतलब गुस्से की पीक पर होगा सोच कि वो बाल काटने से मैं अपने आपको, वो आ गया कि खुद का बाल काट दूं गुस्सा थम जाए.” पूरे घटनाक्रम को याद करते हुए आखिर में स्काउट ने कहा, “लाइफ में कितना ट्रॉमा दे दिया.” नए प्रोमो के सामने आने के बाद एक बार फिर दोनों के रिश्ते और उस पर स्काउटऑप की नाराजगी व अफसोस की चर्चा तेज हो गई है.

सोनाली नाईक

सोनाली नाईक

सोनाली करीब 15 सालों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी करने के बाद प्रहार न्यूज पेपर से उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी. इस न्यूज पेपर में बतौर रिपोर्टर काम करते हुए सोनाली ने एंटरटेनमेंट बीट के साथ-साथ सीसीडी (कॉलेज कैंपस और ड्रीम्स) जैसे नए पेज पर काम किया.

उन्होंने वहां ‘फैशनेरिया’ नाम का कॉलम भी लिखा. इस दौरान एलएलबी की पढ़ाई भी पूरी की, लेकिन पत्रकारिता के जुनून की वजह से इसी क्षेत्र में आगे बढ़ने के इरादे से 2017 में टीवी9 से सीनियर कोरेस्पोंडेंट के तौर पर अपनी नई पारी शुरू की. टीवी9 गुजराती चैनल में 3 साल तक एंटरटेनमेंट शो की जिम्मेदारी संभालने के बाद सोनाली 2020 में टीवी9 हिंदी डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में शामिल हुईं.

सोनाली ने टीवी9 के इस सफर में कई ब्रेकिंग, एक्सक्लूसिव न्यूज और ऑन ग्राउंड कवरेज पर काम किया है. हिंदी के साथ-साथ गुजराती, मराठी, इंग्लिश भाषा की जानकारी होने के कारण डिजिटल के साथ-साथ तीनों चैनल के लिए भी उनका योगदान रहा है. रियलिटी शोज और ग्लोबल कंटेंट देखना सोनाली को पसंद है.

नई भाषाएं सीखना पसंद है. संस्कृत भाषा के प्रति खास प्यार है. नुक्कड़ नाटक के लिए स्क्रिप्ट लिखना पसंद है. सोनाली के लिखे हुए स्ट्रीट प्लेज ‘पानी’, ‘मेड इन चाइना’ की रीडिंग ‘आल इंडिया रेडियो’ पर सोशल अवेयरनेस के तौर पर की जा चुकी है.

Read More



Source link

You may also like

Leave a Comment