Home Bigg Boss 20Bigg Boss 20: ‘लानत है मुझपर’ लव की रेपुटेशन को लेकर स्काउट पर भड़के सलमान, भाई-बहन के रिश्ते की मीनिंग पता है?

Bigg Boss 20: ‘लानत है मुझपर’ लव की रेपुटेशन को लेकर स्काउट पर भड़के सलमान, भाई-बहन के रिश्ते की मीनिंग पता है?

by BollywoodNewsAndMovie


Last Updated:

Bigg Boss 20 WKV: बिग बॉस 20 के नए प्रोमो में सलमान खान स्काउट पर बुरी तरह भड़कते नजर आए. लव गिल को लेकर स्काउट और गुल्लू की बातचीत सुनकर लव रो पड़ीं. आखिर ऐसा क्या हुआ कि सलमान ने अपना आपा खो दिया?

लव के लिए स्काउट पर भड़के सलमान, पूछा- भाई-बहन के रिश्ते की मीनिंग पता है?Zoom

स्काउट पर भड़के सलमान (फोटो साभार-instagram@jiohotstar)

नई दिल्ली: ‘बिग बॉस 20’ के घर में इस बार वीकेंड का वार काफी तनाव भरा होने वाला है. शो के नए प्रोमो में सलमान खान का गुस्सा देखकर हर कोई हैरान है. मामला स्काउट और गुल्लू की उस बातचीत से जुड़ा है, जिसमें दोनों ने लव गिल को लेकर कुछ आपत्तिजनक बातें कही थीं. अब सलमान ने इस मुद्दे पर स्काउट को सीधे कटघरे में खड़ा कर दिया है.

वहीं, अपनी बातें सुनने के बाद लव खुद को संभाल नहीं पाईं और रोने लगीं. प्रोमो में सलमान और स्काउट के बीच तीखी बहस भी देखने को मिल रही है.

सलमान ने दिखाई स्काउट-गुल्लू की बातचीत

दरअसल, कुछ दिन पहले स्काउट और गुल्लू घर में लव गिल को लेकर आपस में बातचीत करते नजर आए थे. इस दौरान दोनों ने लव के बारे में कुछ ऐसी बातें कही थीं, जिन्हें लेकर अब विवाद हो रहा है. आने वाले एपिसोड के प्रोमो में सलमान खान सभी घरवालों को वही बातचीत दिखाते नजर आते हैं. अपनी बातें सुनकर लव काफी इमोशनल हो जाती हैं. वह सलमान से इजाजत लेकर वहां से चली जाती हैं और रोने लगती हैं.

इसके बाद स्काउट अपनी सफाई देने के लिए सलमान से बात करने की कोशिश करते हैं. लेकिन सलमान साफ कहते हैं कि इस मुद्दे पर आगे की बातचीत लव के सामने ही होगी. वह स्काउट से पूछते हैं कि अब वह क्या कहना चाहते हैं. जब स्काउट अपनी बात समझाने और खुद को सही बताने की कोशिश करते हैं, तो सलमान उन्हें बीच में ही टोक देते हैं. सलमान कहते हैं कि स्काउट ने हमेशा चीजों को झुठलाने की कोशिश की है. स्काउट के चेहरे के एक्सप्रेशन देखकर भी वह सवाल उठाते हैं और पूछते हैं कि वह ऐसा चेहरा क्यों बना रहे हैं.

लव की रेपुटेशन को लेकर भड़के सलमान

प्रोमो में सलमान काफी गुस्से में नजर आते हैं. वह स्काउट से पूछते हैं कि क्या वह खुद को सही साबित करके लव को गलत दिखाना चाहते थे. सलमान कहते हैं कि लव के बारे में उन्होंने क्या-क्या नहीं कहा. उनकी ऐसी बातों से लव की रेपुटेशन को नुकसान पहुंचा है. जब स्काउट इन बातों को मानने से इनकार करते हैं, तो सलमान और भड़क जाते हैं. वह कहते हैं, “तो मैंने किया है क्या ये स्काउट? तुमने और गुल्लू ने नहीं तो क्या ये बातचीत मैंने की है?” इसके बाद सलमान कहते हैं कि उन्होंने आज तक कभी घरवालों से आवाज ऊंची करके बात नहीं की, लेकिन अगर इस समय भी ऐसा नहीं करते तो उन्हें खुद पर शर्म आती.

आम्रपाली और कनिका ने संभाला

प्रोमो के दूसरे हिस्से में लव गिल काफी इमोशनल नजर आती हैं. वह रोती हुई दिखाई देती हैं. इस दौरान आम्रपाली और कनिका उनके पास पहुंचती हैं. दोनों उन्हें संभालने और हिम्मत देने की कोशिश करती हैं. घर के अंदर का तनाव और लव की हालत देखकर आने वाले एपिसोड को लेकर दर्शकों की उत्सुकता बढ़ गई है.

सलमान का ऐसा गुस्सा देख हैरान हुए फैंस

प्रोमो में सलमान का यह सख्त अंदाज चर्चा का विषय बन गया है. पिछले कुछ सीजन्स में वह कई बार घरवालों को समझाते और उनके व्यवहार पर सवाल उठाते नजर आए हैं. लेकिन इस बार स्काउट के साथ उनकी तीखी बहस ने सबका ध्यान खींचा है. अब देखना होगा कि आमने-सामने की इस बातचीत के बाद स्काउट क्या सफाई देते हैं और घर के बाकी सदस्य इस पूरे मामले पर क्या प्रतिक्रिया देते हैं.

About the Author

authorimg

गार्गी द्विवेदीSub Editor

मैं इस समय News18 हिंदी टीम का हिस्सा हूं. News18 हिंदी पर आप आसानी से अपनी मनपसंद खबरें पढ़ सकते हैं. मुझे खबरें लिखने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है और फिलहाल मैं सब एडिटर के पद पर हूं.

इससे पहले मैंने, दै…

और पढ़ें





Source link

You may also like

Leave a Comment