Home Bigg Boss 20Bigg Boss 20: स्काउट ओपी पर बुरी तरह भड़के सलमान खान, बोले- ‘तुमने लव की रेपोटेशन बर्बाद कर दी’; फूट-फूटकर रोई एक्ट्रेस

Bigg Boss 20: स्काउट ओपी पर बुरी तरह भड़के सलमान खान, बोले- ‘तुमने लव की रेपोटेशन बर्बाद कर दी’; फूट-फूटकर रोई एक्ट्रेस

by BollywoodNewsAndMovie


Bigg Boss 20: ‘बिग बॉस 20‘ (Bigg Boss 20) में इस बार वीकेंड का वार(Weekend Ka Waar)स्काउट ओपी(Scout OP) के लिए भारी पड़ता दिख रहा है। लव गिल(Love Gill) को लेकर कही गई उनकी बातों पर सलमान खान(Salman Khan) ने सख्त नाराजगी जताई। भाईजान ने घरवालों के सामने स्काउट को ऐसी फटकार लगाई कि वह भी घिरते नजर आए। वहीं, लव इस पूरे मामले पर भावुक हो गई। शो के नए प्रोमो में सलमान और कंटेस्टेंट्स के बीच तीखी बातचीत दिखाई गई है।

स्काउट और गुल्लू की बातचीत पर भड़के सलमान

दरअसल, शो के दौरान स्काउट ओपी (Scout OP) और गुल्लू (Gullu) के बीच लव गिल (Love Gill) को लेकर हुई बातचीत का वीडियो घरवालों को दिखाया गया। क्लिप में स्काउट लव (Scout OP) पर उन्हें लुभाने की कोशिश करने का आरोप लगाते नजर आए। वीडियो देखने के बाद लव (Love Gill) काफी भावुक हो गई और रोते हुए बेडरूम से वॉशरूम की तरफ चली गई।

इसके बाद सलमान (Salman Khan) ने स्काउट को फटकार लगाते हुए कहा कि उन्होंने पूरी बात का इल्जाम लव पर डाल दिया। सलमान (Salman Khan) के मुताबिक, स्काउट ने ऐसा करके खुद को सही साबित करने की कोशिश की और लव को गलत स्थिति में खड़ा कर दिया।

यह भी पढ़े- Scout OP Love Gill: ‘चड्डी तक धोई है’ लव गिल की हरकतों से तंग आ गए थे स्काउट ओपी, बोले- 30 सेकंड तक घूरती थी, ट्रॉमा दे दिया

बोले- तुमने उसकी रेपोटेशन बर्बाद कर दी

रविवार के एपिसोड के प्रोमो में सलमान (Salman Khan) स्काउट पर और ज्यादा नाराज होते दिखाई दिए। उन्होंने कहा, ‘आपने उसकी रेपोटेशन बर्बाद कर दी है।’ स्काउट (Scout OP) अपनी बात पर सफाई देने की कोशिश करते हैं, लेकिन सलमान उनकी दलीलों से सहमत नहीं होते। वह कहते हैं कि यह बातचीत स्काउट और गुल्लू के बीच हुई थी। उन्होंने गुल्लू से यह भी सवाल किया कि अगर कोई उनकी बहन के बारे में ऐसी बातें करता तो वह क्या करते? इस पर गुल्लू (Love Gill) ने जवाब दिया कि वह उसका मुंह तोड़ देते। सलमान ने पलटकर कहा, ‘ठीक है, तो फिर तोड़ो तुम अपना मुंह।’

रोते हुए बोली लव- मैंने इसे राखी बांधी थी

दूसरी तरफ लव गिल (Love Gill) लगातार रोती नजर आई। उन्होंने कनिका मान (Kanika Maan) और आम्रपाली दुबे (Amarpali Dubey) से बात करते हुए कहा, ‘मैंने इसे राखी बांधी थी।’ प्रोमो में लव (Love Gill) की हालत देखकर घर के दूसरे कंटेस्टेंट्स भी उन्हें संभालते नजर आए। अब देखना होगा कि वीकेंड का वार के पूरे एपिसोड में सलमान इस मामले पर स्काउट और गुल्लू को क्या सजा या नसीहत देते हैं।

यह भी पढ़े- Scout OP Love Gill Controversy: बिग बॉस हाउस में Love Gill के नाराज होने पर गजनी बने स्काउट OP, वीडियो हो रहा वायरल





Source link

You may also like

Leave a Comment