Home Bigg Boss 20Bigg Boss 20: Salman Khan ने पोस्टपार्टम बॉडी-शेमिंग के खिलाफ उठाई आवाज, Richa Chadha ने की तारीफ

Bigg Boss 20: Salman Khan ने पोस्टपार्टम बॉडी-शेमिंग के खिलाफ उठाई आवाज, Richa Chadha ने की तारीफ

by BollywoodNewsAndMovie


Bigg Boss 20: कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) की सोशल मीडिया पर हुई ट्रोलिंग के बीच सलमान खान (Salman Khan) की ‘बिग बॉस 20’ (Bigg Boss 20) से सामने आई एक क्लिप चर्चा में आ गई है. ‘वीकेंड का वार’ में सलमान ऑनलाइन ट्रोलिंग और बॉडी-शेमिंग पर बात करते दिखाई दिए. इसे देखने के बाद कई फैंस ने माना कि उनका बयान अप्रत्यक्ष रूप से कैटरीना के समर्थन में था. वहीं, ऋचा चड्ढा (Richa Chadha) ने इस मुद्दे पर सलमान की आवाज उठाने के लिए उनकी तारीफ की है.

सलमान खान के कमेंट्स पर ऋचा चड्ढा ने रिएक्ट किया (Richa Chadha Reacts to Salman Khan’s comments)

Richa Chadha and salman khanसलमान खान के कमेंट्स पर रिएक्ट करते हुए ऋचा चड्ढा ने बताया कि वह एक्टर के इस मुद्दे पर बात करने का स्वागत करती हैं. उन्होंने ऑनलाइन ट्रोलिंग में पुरुषों की भूमिका और महिलाओं के शरीर पर की जाने वाली जांच के बारे में भी बात की. ऋचा ने कहा, “मुझे नहीं पता था कि उन्होंने इस बारे में बात की है, लेकिन यह बहुत बढ़िया है! यह एक बड़ी बात है. किसी को इस पर ध्यान नहीं देना चाहिए. बेचारे आदमियों की सोचने की क्षमता बहुत कम होती है और उन्हें कभी भी बच्चे को जन्म देने का गहरा अनुभव नहीं होगा”.

Drishyam 3: Akshaye Khanna की एग्जिट के बाद ‘दृश्यम 3’ में हुआ था बड़ा फेरबदल, Abhishek Pathak ने सुनाया पूरा मामला

ऋचा चड्ढा ने कही ये बात

Richa Chadha

वहीं एक्ट्रेस ने नई मांओं का मज़ाक उड़ाने वालों पर पलटवार करते हुए कहा, “वे हमारे बिना नहीं रह सकते. वे सभी गर्भ से आए हैं. चीज़ों के नैचुरल क्रम में, अगर आप मांओं का मज़ाक उड़ाना शुरू करते हैं, तो इसका बहुत बुरा असर होता है. हर एक इंसान, जो बेवकूफी भरे पेट और झड़ते बालों के साथ बैठकर औरतों के शरीर पर कमेंट करता है, वह अपने शरीर से नाखुश है.”

The Vvaan: कॉपीराइट क्लेम के बाद ‘द वन’ मेकर्स ने लिया एक्शन, ‘ऐगिरी नंदिनी’ के सिंक राइट्स किए हासिल

सलमान खान ने सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर कही थी ये बात

Salman Katrina

आपको बता दें कि,‘बिग बॉस 20’ के ‘वीकेंड का वार’ में सलमान खान ने सोशल मीडिया ट्रोलिंग को लेकर अपनी बात रखी. उन्होंने किसी का नाम लिए बिना कहा कि लोगों को दूसरों के वजन, लुक्स, परिवार, मुस्कान, फिल्म के फ्लॉप होने या मां बनने जैसी निजी बातों पर टिप्पणी करने की जरूरत क्यों महसूस होती है. सलमान ने ऐसी टिप्पणियों को व्यक्ति की परवरिश से जोड़ते हुए सवाल उठाया. उनका यह बयान कैटरीना कैफ की हालिया सोशल मीडिया ट्रोलिंग के बीच आया है.

लालबागचा राजा के दरबार पहुंचे Shah Rukh Khan, पत्नी-बेटी संग लिया बप्पा का आशीर्वाद

‘मुझे भी काफी ट्रोल किया जाता है’- सलमान खान

इसके अलावा सलमान खान ने खुद की ट्रोलिंग पर भी बात की. उन्होंने कहा, ‘मुझे भी काफी ट्रोल किया जाता है. बुड्ढा हो गया है. भाई 60 साल का हो गया हूं. आपकी बॉडी हमेशा मैंने प्यार किया वाली नहीं हो सकती है.’

साल 2021 में कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की हुई थी शादी

Katrina Kaif and vicky kaushal

कैटरीना कैफ ने अभिनेता विक्की कौशल के साथ 9 दिसंबर 2021 को सात फेरे लिए थे. दोनों ने राजस्थान के सवाई माधोपुर में करीबी लोगों की मौजूदगी में शादी की थी. अब यह कपल अपनी पेरेंटहुड जर्नी को एंजॉय कर रहा है और दोनों एक बेटे विहान के माता-पिता हैं.

Hanuman Ansh: ‘हनुमान अंश’ की टीम ने दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह से की मुलाकात

Frequently Asked Questions (FAQ)

Q1. ऋचा चड्ढा ने सलमान खान के कमेंट्स पर क्या कहा? (What did Richa Chadha say about Salman Khan’s comments?)

A: ऋचा चड्ढा ने ऑनलाइन ट्रोलिंग और बॉडी-शेमिंग के खिलाफ सलमान खान के रुख की सराहना की.

Q2. सलमान खान ने ‘बिग बॉस 20’ में किस मुद्दे पर बात की? (What issue did Salman Khan address on ‘Bigg Boss 20’?)

A: सलमान खान ने ‘वीकेंड का वार’ के दौरान सोशल मीडिया ट्रोलिंग और लोगों की निजी जिंदगी को लेकर की जाने वाली टिप्पणियों पर बात की.

Q3. सलमान खान ने बॉडी-शेमिंग को लेकर क्या कहा? (What did Salman Khan say about body-shaming?)

A: सलमान ने बिना किसी का नाम लिए लोगों के वजन, लुक्स और निजी जिंदगी को लेकर ट्रोलिंग करने की प्रवृत्ति पर सवाल उठाया.

Q4. सलमान खान के बयान को कैटरीना कैफ से क्यों जोड़ा जा रहा है? (Why are Salman Khan’s comments being linked to Katrina Kaif?)

A: कैटरीना कैफ को हाल ही में अपने पोस्टपार्टम लुक और वजन को लेकर सोशल मीडिया पर टिप्पणियों का सामना करना पड़ा था. इसी दौरान सलमान की ट्रोलिंग पर टिप्पणी सामने आई, जिसके बाद कुछ फैंस ने दोनों घटनाओं को जोड़कर देखा.

Q5. ऋचा चड्ढा ने सलमान खान की तारीफ क्यों की? (Why did Richa Chadha praise Salman Khan?) 

A: ऋचा ने ऑनलाइन ट्रोलिंग और बॉडी-शेमिंग जैसे मुद्दों पर सार्वजनिक रूप से बात करने के लिए सलमान खान की सराहना की.

Tags : Salman Khan Movie | Richa Chadha News



Source link

You may also like

Leave a Comment