Home Bigg Boss 20बिग बॉस के घर में हजारों का नाइट सूट पहनकर सोती हैं ये कंटेस्टेंट, आउटफिट्स की कीमत उड़ा देगी होश – Bigg Boss 20 Contestant Love Gill Outfit And Night Suit Price

बिग बॉस के घर में हजारों का नाइट सूट पहनकर सोती हैं ये कंटेस्टेंट, आउटफिट्स की कीमत उड़ा देगी होश – Bigg Boss 20 Contestant Love Gill Outfit And Night Suit Price

by BollywoodNewsAndMovie


Love Gill Outfit Cost: बिग बॉस 20 शुरू हो चुका है। जैसे-जैसे शो आगे बढ़ रहा है, इसकी कॉन्ट्रोवर्सी और कंटेस्टेंट की लोकप्रियता भी बढ़ती जा रही है। शो में पंजाबी अभिनेत्री और मॉडल लव गिल ने भी हिस्सा लिया है। लव गिल अपने बेबाक और बिंदास रवैये से दर्शकों का ध्यान खींच रही हैं। वहीं उनकी तुलना शहनाज गिल से भी की जा रही है। हालांकि इस सबसे अलग लवप्रीत कौर यानी लव गिल अपने लुक्स, स्टाइल और आउटफिट के कारण भी चर्चा में हैं।

लव गिल ने शो में को-आर्ड सेट से लेकर काफ्तान, लहंगे से लेकर जंप सूट तक हर तरह के आउटफिट में अपना अंदाज दिखाया। उनके आउटफिट की कीमत भी कुछ कम नहीं है। लव बिग बॉस के घर में हजारों की कीमत के नाइट सूट पहने नजर आई हैं। आइए जानते हैं बिग बॉस के एपिसोड में लव गिल जिन आउटफिट्स में नजर आ रही हैं, उनकी असली कीमत क्या है।

 




Bigg Boss 20 Contestant Love Gill Outfit And Night Suit Price

बिग बाॅस 20 की कंटेस्टेंट लव गिल के आउटफिट की कीमत
– फोटो : AI


कुर्ती और सलवार

लव गिल ने मरून कुर्ती के साथ बो पोलका डाॅट कार्ड सेट को स्टाइल किया। इसमें शाॅर्ट चिकन फैब्रिक की मरून कुर्ती को ब्लैक पोलका डाॅट फरसी सलवार के साथ टीमअप किया गया है। साथ ही सलवार से मैच करता हुआ बो को भी स्टाइल किया। आधिकारिक वेबसाइट पर इस कोर्ड सेट की कीमत लगभग 2750 रुपये है।

लव ने गुलाबी शॉर्ट कुर्ती के साथ गिंगम चेक की वाइड लेग पैंट को पेयर किया। ये खूबसूरत को-आर्ड सेट लगभग 3800 रुपये का बताया जा रहा है

 


Bigg Boss 20 Contestant Love Gill Outfit And Night Suit Price

बिग बाॅस 20 की कंटेस्टेंट लव गिल के आउटफिट की कीमत
– फोटो : AI


पोलका डाॅट कलेक्शन 

लव गिल अपने साथ बिग बॉस के घर पर पोलका डाॅट आउटफिट का खूबसूरत कलेक्शन लेकर आई हैं। उन्होंने पोलका डाॅट व्हाइट कोर्ट सेट से खुद को स्टाइल किया। कोलर वाले इस शर्ट स्टाइल कोर्ड सेट को परफेक्ट फिटिंग देने के लिए बेल्ट को टीमअप किया गया है। इस आउटफिट की कीमत आधिकारिक वेबसाइट पर 3199 रुपये है।

चॉकलेट कलर फुल स्लीव स्ट्रेच नीट टाॅप के साथ सॉफ्ट प्रिंटेड शिफॉन शर्ट को लवप्रीत ने स्टाइल किया है। इस खूबसूरत डाॅट वाली मैक्सी स्कर्ट और टॉप की कीमत लगभग 2599 रुपये है।

 


Bigg Boss 20 Contestant Love Gill Outfit And Night Suit Price

बिग बाॅस 20 की कंटेस्टेंट लव गिल के आउटफिट की कीमत
– फोटो : AI


को-आर्ड सेट और जंपसूट

लव गिल को रंगला पंजाब को-आर्ड सेट में और प्रिंटेड जंपसूट भी देखा गया। इन दोनों आउटफिट की कीमत 5000 से ज्यादा है। जहां पर्पल पंजाबी स्टाइल को-आर्ड सेट की कीमत 85000 रुपये है तो वहीं जंपसूट का प्राइस 7500 हजार रुपये बताया जा रहा है।

 


Bigg Boss 20 Contestant Love Gill Outfit And Night Suit Price

बिग बाॅस 20 की कंटेस्टेंट लव गिल के आउटफिट की कीमत
– फोटो : AI


ग्रीन लहंगा 

वीकेंड के वार पर लव ने ग्रीन रंग का लहंगा पहना था। इस खूबसूरत डिजाइनर लहंगे में पर्ल और जरी वर्क एम्ब्रायडरी की गई है। बारीक डिटेलिंग के साथ इस लहंगे में लव का देसी एलिगेंस दिखा। इस लहंगे की कीमत लगभग 24000 रुपये है।




Source link

You may also like

Leave a Comment