Home Morning News (खास खबरें)Bihar Morning News: जदयू कार्यलय में जनसुनवाई, राजद सांसद और सिविल विमानन विभाग की प्रेस कॉन्फ्रेंस

Bihar Morning News: जदयू कार्यलय में जनसुनवाई, राजद सांसद और सिविल विमानन विभाग की प्रेस कॉन्फ्रेंस

by BollywoodNewsAndMovie


कुंदन कुमार/पटना। बिहार में आज कौन-कौन से बड़े कार्यक्रम होंगे। कौन सी पार्टी के बड़े नेता क्या बयान दिए। इन सभी की जानकारी आप तक हम पहुंचा रहे हैं। वहीं, प्रदेश में आज कहां-कहां कार्यक्रम होंगे, ये सभी जानकारी आप तक हम रोज पहुंचाएंगे, तो प्रदेश की सभी गतिविधियों को जानने के लिए पढ़ते रहे लल्लूराम डॉट कॉम।

जदयू कार्यालय में जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन

जदयू कार्यालय में आज शुक्रवार ( 27, नवंबर) को जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इस कार्यक्रम में आम जनता अपनी समस्याएं और शिकायतें सीधे पार्टी नेताओं और पदाधिकारियों के सामने रख सकेगी। कार्यक्रम का समय सुबह 11 बजे निर्धारित किया गया है। इस जनसुनवाई में राज्य सरकार के मंत्री भी मौजूद रहेंगे और लोगों की समस्याओं को सुनकर उनके समाधान का आश्वासन देंगे। पार्टी का कहना है कि इस तरह के कार्यक्रम का उद्देश्य जनता और सरकार के बीच सीधा संवाद स्थापित करना है, ताकि स्थानीय स्तर पर उठने वाली समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा सके।

जमीन अधिग्रहण के मुद्दे पर सुधाकर सिंह की प्रेस कॉन्फ्रेंस

राजद सांसद सुधाकर सिंह आज शुक्रवार को दोपहर 12:30 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। इस दौरान वह किसानों की जमीन के जबरन अधिग्रहण का मुद्दा उठाते हुए सरकार को फिर से घेरने का काम करेंगे। इसके साथ ही वह क्राइम और कानून व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठा सकते हैं। दरअसल पूर्वी चंपारण के पिपराकोठी में प्रस्तावित वाटर पार्क निर्माण के लिए अधिग्रहित की जा रही भूमि को लेकर स्थानीय किसान लंबे समय से विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। किसानों का आरोप है कि इस भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया में धांधली हुई है और उनकी उपजाऊ जमीन को गलत तरीके से अधिग्रहित किया जा रहा है। बता दें कि इस मामले में राजद सांसद सुधाकर सिंह सहित कई अन्य लोगों पर प्राथमिकी (FIR) दर्ज हो चुकी है।

सिविल विमानन विभाग की प्रेस कॉन्फ्रेंस

नागरिक उड्डयन विभाग की ओर से आज प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी। यह प्रेस कॉन्फ्रेंस पटना स्थित संवाद भवन में होगी। कार्यक्रम का समय दोपहर 12:30 बजे निर्धारित किया गया है। इस दौरान विभाग की ओर से मीडिया को विभिन्न जानकारियां दी जाएंगी।

ये भी पढ़ें- पटना में राष्ट्रीय दुग्ध दिवस पर CM ने बिहटा प्लांट का किया लोकार्पण, सुधा की मखाना खीर भी लॉन्च



Source link

You may also like

Leave a Comment