Home Morning News (खास खबरें)CG Morning News : बलरामपुर-रामानुजगंज को CM साय देंगे 71.48 करोड़ की सौगात… सुखदेव भगत लेंगे संगठनात्मक बैठकें… आज से निकलेगा बाल विवाह मुक्ति रथ… पढ़ें और भी खबरें

CG Morning News : बलरामपुर-रामानुजगंज को CM साय देंगे 71.48 करोड़ की सौगात… सुखदेव भगत लेंगे संगठनात्मक बैठकें… आज से निकलेगा बाल विवाह मुक्ति रथ… पढ़ें और भी खबरें

by BollywoodNewsAndMovie


CG Morning News : रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज दो जिलों के दौरे पर रहेंगे. मुख्यमंत्री सुबह 10:45 बजे रायपुर से रवाना होकर महासमुंद जिले के बसना पहुंचेंगे. यहां गढ़फुलझर स्थित कार सेवा नानक सागर साहिब में 11:45 से 12:45 बजे तक विशेष कीर्तन समागम कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के रघुनाथनगर पहुंचेंगे यहां 2:35 बजे से करमा महोत्सव और मेगा हेल्थ कैंप में शामिल होंगे. इस दौरान वह क्षेत्रवासियों को  71.48 करोड़ रुपये के 694 विकास कार्यों की देंगे सौगात. वह 54.20 करोड़ के 672 कार्यों का भूमिपूजन और 17.27 करोड़ के 22 कार्यों का लोकार्पण करेंगे. वहीं 100 बिस्तर वाले रामानुजगंज सिविल अस्पताल में डायलिसिस यूनिट का भी शुभारंभ करेंगे. शाम 5:05 बजे मुख्यमंत्री रायपुर पहुंचेंगे.

सुखदेव भगत आज लेंगे संगठनात्मक बैठकें 

रायपुर. दो दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ पहुंचे कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत का आज भिलाई जाएंगे. जहां वह दोपहर 2 बजे पूर्व CM भूपेश बघेल के निवास पहुंचेंगे. दोपहर 2:45 बजे भिलाई चरौदा नगर निगम और जामुल नगर पंचायत की बैठक लेंगे. बैठक के दौरान सुखदेव भगत कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रिचार्ज करेंगे. इसके बाद शाम 4 बजे भिलाई और रिसाली नगर निगम क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के साथ करेंगे. कार्यक्रम के बाद 7:25 बजे वह दुर्ग रेलवे स्टेशन से ही झारखंड के लिए रवाना हो जाएंगे.

आज से निकलेगा ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’

रायपुर. बचपन को समय से पहले जिम्मेदारियों में बांध देने वाली बाल विवाह जैसी कुप्रथा के विरुद्ध छत्तीसगढ़ में व्यापक जन-जागरण अभियान शुरू होने जा रहा है. अंतरराष्ट्रीय बाल विवाह निषेध दिवस और ‘बाल विवाह मुक्त भारत अभियान’ के दो वर्ष पूरे होने के अवसर पर महिला व बाल विकास विभाग द्वारा 27 नवंबर को रायपुर में राज्य स्तरीय ‘जन-संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. इसी दिन ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’ को रवाना करने के साथ 100 दिवसीय ‘बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान’ का शुभारंभ भी होगा. यह कार्यक्रम दोपहर 12 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम रायपुर में आयोजित होगा. महिला व बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े मुख्य अतिथि होंगी. जबकि कौशल विकास मंत्री गुरु खुशवंत साहेब कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे.

नर्सिंग पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए आज से आवेदन

रायपुर. छत्तीसगढ़ में प्रवेश वर्ष 2026 के लिए चार नर्सिंग पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों पर प्रवेश हेतु स्ट्रे राउंड की काउंसिलिंग के लिए नए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं. राज्य काउंसिलिंग समिति, संचालनालय चिकित्सा शिक्षा, छत्तीसगढ़ के अनुसार अभ्यर्थी 27 नवंबर 2026 को सुबह 11 बजे से 28 नवंबर 2026 को दोपहर 2 बजे तक संचालनालय की वेबसाइट पर आवेदन कर सकेंगे. इस चरण में भाग लेने के इच्छुक सभी अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य है. आवेदनों की जाँच (स्क्रूटनी) और प्रवेश की प्रक्रिया 29 से 30 नवंबर 2026 तक पूरी की जाएगी. बीएससी नर्सिंग, एमएससी नर्सिंग, पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग और पोस्ट बेसिक डिप्लोमा इन साइकियाट्रिक नर्सिंग पाठ्यक्रमों के लिए द्वितीय एवं तृतीय (मॉपअप) संयुक्त चरण की ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया 25 से 26 नवंबर 2026 तक संपन्न हुई. इस संयुक्त चरण में प्रवेश के बाद रिक्त रह गई सीटों के लिए स्ट्रे राउंड की काउंसिलिंग आयोजित की जा रही है. समिति ने बताया कि संयुक्त चरण के बाद शेष रिक्त सीटों के संवर्ग, श्रेणी एवं नियतांश में परिवर्तन छत्तीसगढ़ नर्सिंग पाठ्यक्रम प्रवेश नियम, 2026 के नियम 10 और 11 के अनुसार किया गया है. इसके तहत सभी रिक्त आरक्षित सीटों को ‘अनारक्षित बिना संवर्ग’ में परिवर्तित किया गया है. नए ऑनलाइन आवेदन के लिए उक्त पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटें ‘अनारक्षित बिना संवर्ग’ की हैं, जबकि शासकीय नर्सिंग महाविद्यालयों की सभी रिक्त सीटें ‘अनारक्षित महिला संवर्ग’ की हैं. राज्य शासन की अनुमति के बाद बीएससी नर्सिंग पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए 10 परसेंटाइल तक अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों से आवेदन लिए जायेंगे. यह प्रावधान केवल बीएससी नर्सिंग पाठ्यक्रम के लिए लागू है. आगामी काउंसिलिंग, सीट आवंटन और प्रवेश से संबंधित सभी सूचनाएँ संचालनालय चिकित्सा शिक्षा की वेबसाइट पर जारी की जाएँगी. राज्य काउंसिलिंग समिति ने अभ्यर्थियों से वेबसाइट https://cgdme.in/ पद का प्रतिदिन अवलोकन करने को कहा है.

संभाग स्तरीय ‘सरगुजा ओलंपिक 2026’ का शुभारंभ आज

रायपुर. खेल प्रतभाओं को निखारने और युवाओं में खेल भावनाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से खेल व युवा कल्याण विभाग छत्तीसगढ़ शासन एवं जिला प्रशासन सरगुजा के संयुक्त तत्वावधान में संभाग स्तरीय ‘सरगुजा ओलंपिक 2026’ का भव्य शुभारंभ समारोह 27 नवम्बर 2026 को दोपहर 10:45 बजे से पी.जी. कॉलेज मैदान अम्बिकापुर में आयोजित किया जा रहा है. समारोह के मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री अरुण साव होंगे. कार्यक्रम की मंत्री रामविचार नेताम करेंगे.

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H



Source link

You may also like

Leave a Comment