Home Box Office800 करोड़ के पार रामायण, सौरव जोशी ने किया रणबीर कपूर की फिल्म का रिव्यू, बोले- खतरनाक – YouTuber Sourav Joshi ramayan review box office collection 800 crore tmovb

800 करोड़ के पार रामायण, सौरव जोशी ने किया रणबीर कपूर की फिल्म का रिव्यू, बोले- खतरनाक – YouTuber Sourav Joshi ramayan review box office collection 800 crore tmovb

by BollywoodNewsAndMovie


रणबीर कपूर, साई पल्लवी और रवि दुबे स्टारर फिल्म रामायण ने बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा दिया है. फिल्म को फैन्स और क्रिटिक्स के मिले-जुले रिव्यू मिल रहे हैं. अब यूट्यूबर और व्लॉगर सौरव जोशी ने नमित मल्होत्रा की फिल्म ‘रामायण’ देखने के बाद अपना रिव्यू शेयर किया है. आइए जानते हैं कि सौरव जोशी ने क्या कहा. 

सौरव जोशी ने किया रिव्यू
सौरव जोशी ने यूट्यूब पर रामायण का रिव्यू करते हुए रहा कि रामायण देखकर मजा आ गया. आज ही फिल्म देखी है. अभी हनुमान जी तो आए ही नहीं हैं. सोचो अगले पार्ट में कितना मजा आएगा. हनुमान जी आएंगे उसमें भाई. फिल्म देखकर मजा आ गया. लास्ट सीन तो बहुत ही खतरनाक था. रोंगटे खड़े हो गए. 

सौरव जोशी ने कहा कि फर्स्ट पार्ट तो बहुत ही खतरनाक था. सोचो अलग पार्ट कैसे होगा. फैमिली को भी दिखानी है फिल्म. टिकट मिलेगी, तो दिखा दूंगा. फिल्म देखकर बहुत अच्छा लगा. 

सौरव जोशी की फैन फॉलोइंग बड़ी है, इसलिए उनके रिव्यू को लेकर तुरंत बहस छिड़ गई. कुछ फैंस ने उनकी राय को ईमानदार और संतुलित बताया, जबकि इसे डिप्लोमैटिक कहा.

रामायण रिव्यू

‘रामायण’ को लेकर ऑडियंस का रिस्पॉन्स पहले से मिला-जुला रहा है. कुछ रिव्यूअर्स ने फिल्म के विजुअल्स, संगीत और रावण-जटायु युद्ध जैसे सीन की तारीफ की है, जबकि कई लोगों ने लंबी रनटाइम और शुरुआती हिस्से की धीमी गति को कमी बताई है. फिल्म की लंबाई लगभग 3 घंटे 15 मिनट बताई जा रही है. कुछ समीक्षकों ने इसे अब तक की सबसे बड़ी और प्रभावशाली रामायण एडेप्टेशन कहा है, जबकि कुछ ने इसके विस्तृत विवरण और पेसिंग को लेकर आलोचना की है. 

सौरव जोशी का रिव्यू सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और ‘रामायण’ को लेकर चर्चा को और तेज कर रहा है. सौरव जोशी की बात करें, तो वो एक मशहूर यूट्यूबर हैं. वो जो भी करते हैं फैंस के बीच बहस का मुद्दा बन जाता है. 

कितनी हुई कमाई
रामायण 5 नवंबर को रिलीज हुई थी. फिल्म 6 दिनों में वर्ल्डवाइड 800 करोड़ रुपये कमा चुकी है. रामायण ने मंगलवार के दिन बाहर 35 करोड़ का बिजनेस किया. 6 दिनों में फिल्म की कुल वर्ल्डवाइड कमाई 823.50 करोड़ हो चुकी है. 

 

—- समाप्त —-



Source link

You may also like

Leave a Comment