Home Box OfficeBox Office Collection Hanuman Ansh And Mirzapur The Movie Know Total Earning Of Haiwaan – Entertainment News: Amar Ujala

Box Office Collection Hanuman Ansh And Mirzapur The Movie Know Total Earning Of Haiwaan – Entertainment News: Amar Ujala

by BollywoodNewsAndMovie


इन दिनों भारत के बॉक्स ऑफिस पर जिन फिल्मों के चलने की उम्मीद की जा रही थी, वो नहीं चल रही हैं। बल्कि 42 दिन पहले रिलीज हुई फिल्म ‘हनुमान अंश’ चल रही है। फिल्म की कमाई 250 करोड़ रुपये के करीब पहुंच रही है। वहीं  ‘मिर्जापुर: द मूवी’ 200 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है। आइए जानते हैं इन फिल्मों के अलावा ‘हैवान’ ने आज कितना कलेक्शन किया है।




Box Office Collection Hanuman Ansh And Mirzapur The Movie Know total Earning of Haiwaan

हैवान फिल्म रिव्यू
– फोटो : अमर उजाला


‘हैवान’ ने किया निराश

  • अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म ‘हैवान’ को रिलीज हुए आज 6 दिन हो चुके हैं। एक हफ्ते से भी कम समय में फिल्म की कमाई लाखों में पहुंच गई है।
  • पहले दिन फिल्म ने तीन लाख रुपये से खाता खोला था।
  • कल छठे दिन इसने सिर्फ 55 लाख रुपये का कलेक्शन किया था।
  • आज खबर लिखे जाने तक फिल्म ने महज 42 लाख रुपये कमाए हैं।
  • इस तरह से फिल्म का कुल कलेक्शन 9.72 करोड़ रुपये हो गया है।


Box Office Collection Hanuman Ansh And Mirzapur The Movie Know total Earning of Haiwaan

मिर्जापुर द मूवी की नई स्टारकास्ट
– फोटो : X


‘मिर्जापुर द मूवी’ का क्या है हाल?

पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु की अदाकारी वाली फिल्म ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की थी। फिल्म की रिलीज को 14 दिन हो चुके हैं। हालांकि यह फिल्म ‘हनुमान अंश’ के आगे ज्यादा कमाई नहीं कर पा रही है। पहले हफ्ते में इस फिल्म ने 148.45 करोड़ रुपये कमाए थे। कल बुधवार को इसने 3.75 करोड़ रुपये कमाए थे। आज गुरुवार को खबर लिखे जाने तक इसने 2.69 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म ने टोटल 202.14 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।

पीएम मोदी जन्मदिन: सलमान बोले ‘पीएम साहब’, शाहरुख ने की अच्छे स्वास्थ्य की कामना; सेलेब्स ने कुछ ऐसे दी बधाई


Box Office Collection Hanuman Ansh And Mirzapur The Movie Know total Earning of Haiwaan

हनुमान अंश फिल्म
– फोटो : वीडियो ग्रैब


कितना हुआ ‘हनुमान अंश’ का कलेक्शन?

  • फिल्म ‘हनुमान अंश’ को रिलीज हुए 42 दिन हो गए हैं। फिल्म अब भी जबरदस्त कमाई कर रही है। 
  • पहले हफ्ते में इसने 1.08 करोड़ रुपये कमाए थे। 
  • दूसरे हफ्ते में इसने 40 लाख रुपये कमाए। 
  • तीसरे हफ्ते फिल्म की कमाई 10.40 करोड़ रुपये रही।
  • चौथे हफ्ते फिल्म ने 61 करोड़ रुपये कमाए थे।
  • पांचवें हफ्ते इसने कमाल किया और इसने 90.25 करोड़ रुपये कमाए।
  • छठे हफ्ते फिल्म की कमाई 78.94 करोड़ रुपये रही।
  • आज फिल्म ने खबर लिखे जाने तक बॉक्स ऑफिस पर 4.94 करोड़ रुपये कमाए हैं।
  • ‘हनुमान अंश’ का टोटल कलेक्शन 242.07 करोड़ रुपये हो गया है।


Box Office Collection Hanuman Ansh And Mirzapur The Movie Know total Earning of Haiwaan

हनुमान अंश फिल्म
– फोटो : वीडियो ग्रैब


‘हनुमान अंश’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

नीम करौरी बाबा पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश’ जहां भारत में इतिहास रच रही है, वहीं यह फिल्म दुनियाभर में भी खूब पसंद की जा रही है। अब इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 300.25 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। आपको बता दें कि फिल्म का बजट महज दो करोड़ रुपये है।




Source link

You may also like

Leave a Comment