Home Box OfficeBulandsehar News: नीब करौरी बाबा के आशीर्वाद से ही संभव हुआ अभिनय : शोभिनव सत्या, Bulandsehar Hindi News

Bulandsehar News: नीब करौरी बाबा के आशीर्वाद से ही संभव हुआ अभिनय : शोभिनव सत्या, Bulandsehar Hindi News

by BollywoodNewsAndMovie


Bulandsehar News: सनातन संस्कृति और आस्था पर आधारित फिल्म हनुमान अंश ने बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच दिया। दर्शकों के अपार समर्थन और बाबा नीब करौरी के आशीर्वाद से फिल्म ने Record-breaking success हासिल की। कलाकारों ने बुलंदशहर में रोड शो किया, जहाँ श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से भाग लिया।

Bulandsehar News: सनातन संस्कृति और आस्था के ताने-बाने पर आधारित फिल्म हनुमान अंश ने बॉक्स ऑफिस पर जोरदार वापसी करते हुए नया इतिहास रच दिया है। रिलीज के शुरुआती दिनों में धीमी रफ्तार के बाद फिल्म ने दर्शकों के अपार समर्थन और बाबा नीब करौरी के आशीर्वाद से ऐसी ऐसी धूम मचाई कि पिछले कई रिकॉर्ड ध्वस्त हो गए। बुलंदशहर में हनुमान अंश फिल्म के कलाकारों ने रोड शो किया। इस दौरान जय श्रीराम, जय हनुमान के जयकारे गूंजे। नुमाइश पंडाल में 1008 हनुमान चालीसा पाठ-भजन संध्या आयोजित की गई। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। फिल्म टीम की एक झलक पाने के लिए विभिन्न स्थानों पर लोगों में उत्साह दिखाई दिया। फिल्म टीम में नीब करौरी बाबा की भूमिका निभा रहे अभिनेता शोभिनव सत्या, अभिनेत्री पूर्णिमा तिवारी, भजन गायिका अनन्या सिंह शामिल रहे।

फिल्म का प्रचार-प्रसार

मंगलवार को फिल्म के प्रचार-प्रसार को लेकर हनुमान अंश फिल्म की टीम बुलंदशहर पहुंची। पहले सिकंदराबाद से लेकर बुलंदशर नगर में रोड शो किया। इसके बाद टीम गंगानगर स्थित भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पहुंची, जहां भाजपा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने कलाकारों का फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया।

नीब करौरी बाबा का आशीर्वाद

पूज्य नीब करौरी बाबा का जीवंत स्वरूप पर्दे पर करने वाले अभिनेता शोभिनव सत्या ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि किसी भी सिद्ध संत की भूमिका केवल तकनीकी अभिनय या संवाद अदायगी के दम पर नहीं निभाई जा सकती। यह किरदार मैंने नहीं, बल्कि पूज्य नीब करौरी बाबा के आशीर्वाद ने मुझसे कराया है। कैमरे के सामने हर पल उनकी अलौकिक शक्ति की अनुभूति होती रही। टीम के साथ पहुंचीं अभिनेत्री पूर्णिमा तिवारी और अनन्या सिंह ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी अपनी गौरवशाली संस्कृति और सनातन मूल्यों से जुड़ने के लिए लालायित है। हनुमान अंश की अभूतपूर्व सफलता इस बात का जीवंत प्रमाण है।

दर्शकों की भीड़

शुरुआती दौर में सीमित स्क्रीन और धीमे कलेक्शन के बावजूद दर्शकों की प्रशंसा के चलते अब सिनेमाघरों में दर्शकों का तांता लगा हुआ है। भाजपा नेताओं ने पूरी टीम को बधाई देते हुए फिल्म की ऐतिहासिक सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर जिलाध्यक्ष विकास चौहान, विधायक देवेन्द्र लोधी, क्षेत्रीय मंत्री दीपक ऋषि, पालिकाध्यक्ष दीप्ति मित्तल, संतोष वाल्मीकि, नीरज चौधरी, भवतोष गुर्जर,हितेश गर्ग, कुलदीप चौधरी, दिवाकर सिंह, गौरव मित्तल, अनुभव वर्मा आदि रहे।

अनन्या सिंह के भजन

अनन्या सिंह के मधुर भजनों से भक्तिमय हुआ बुलंदशहर

अनन्या सिंह द्वारा सीताराम के भजनों की मनमोहक प्रस्तुति ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। भजनों के दौरान श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ “जय श्रीराम” के जयघोष लगाए, जिससे पूरा परिसर भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा। श्रद्धालुओं एवं फिल्म टीम ने सामूहिक रूप से प्रभु श्रीराम एवं हनुमान जी का गुणगान किया तथा 1008 हनुमान चालीसा पाठ में सहभागिता की। इस दौरान भक्ति, आस्था और सनातन संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिला।

सामान्य प्रश्न

✦फिल्म हनुमान अंश किस विषय पर आधारित है?−

फिल्म हनुमान अंश सनातन संस्कृति और आस्था के ताने-बाने पर आधारित है।

✦फिल्म की प्रचार-प्रसार टीम कब बुलंदशहर पहुंची?+

✦अभिनेता शोभिनव सत्या ने किन खासियतों के बारे में बताया?+



Source link

You may also like

Leave a Comment