Home ViralEtawah News:आरोग्य मेले में वायरल, जुकाम व खांसी के सबसे अधिक मरीज – Highest Number Of Patients With Viral Infections, Colds, And Coughs At The Health Fair

Etawah News:आरोग्य मेले में वायरल, जुकाम व खांसी के सबसे अधिक मरीज – Highest Number Of Patients With Viral Infections, Colds, And Coughs At The Health Fair

by BollywoodNewsAndMovie


इटावा। जिले के 35 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान मेले में 532 मरीज इलाज कराने पहुंचे। इसमें सबसे अधिक 275 पुरुष, 161 महिलाओं व 96 बच्चों ने इलाज करवाया। आरोग्य मेले में बदलते मौसम का असर दिखाई दिया। इसमें सबसे अधिक वायरल बुखार, जुकाम, खांसी, बदन दर्द के मरीज दवा लेने पहुंचे। डॉक्टर ने जांच करने के बाद मरीजों को दवाइयां दीं।


————

बुखार, सांस और घुटने के दर्द से पीड़ित पांच मरीजों ने ली दवा

लवेदी। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बहादुरपुर में रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में महज पांच मरीज दवा लेने पहुंचे। इनमें दो मरीज बुखार से पीड़ित थे, जबकि अन्य मरीज सांस की परेशानी और घुटने के दर्द की शिकायत लेकर पहुंचे। डॉ. धर्मपाल सिंह ने मरीजों की प्राथमिक जांच कर उन्हें दवाएं दीं। फार्मासिस्ट सुनील कुमार ने मरीजों ने दवाएं दी। डॉ. धर्मपाल सिंह ने बताया कि रविवार को विशेषज्ञ चिकित्सक की तैनाती कर दी जाए तो क्षेत्र के अधिक से अधिक मरीजों को लाभ मिल सके। इससे मेले में मरीजों की संख्या बढ़ सकती है। (संवाद)



Source link

You may also like

Leave a Comment