Home Morning News (खास खबरें)Firozabad News:15 दिन तक शहर को सुबह की शिफ्ट में ही मिलेगा गंगाजल – For 15 Days, The City Will Receive Ganga Water Only During The Morning Shift

Firozabad News:15 दिन तक शहर को सुबह की शिफ्ट में ही मिलेगा गंगाजल – For 15 Days, The City Will Receive Ganga Water Only During The Morning Shift

by BollywoodNewsAndMovie


For 15 days, the city will receive Ganga water only during the morning shift.

सांकेतिक 
– फोटो : सांकेतिक

फिरोजाबाद। आगामी 20 नवंबर से आने वाले 15 दिनों तक शहर के घरों में दिन में एक शिफ्ट में ही जलापूर्ति होगी। नवीन नंदपुर नहर में सफाई कार्यों के लिए जल निगम व सिंचाई विभाग को 4 दिसंबर तक का क्लोजर दिया गया है।


20 नवंबर से चार दिसंबर तक जेडाझाल परियोजना से जुड़ी नंदपुर नहर में सील्ट व खरपतवार की सफाई कराई जाएगी। जल निगम और सिंचाई विभाग की मांग पर निगम जलकल विभाग ने 15 दिन का क्लोजर दिया है। निगम सूत्रों के अनुसार नहर सफाई के दौरान जेडाझाल से नवीन नंदपुर नहर में पानी की सप्लाई नहीं होगी। शहर में सप्लाई के लिए नंदपुर इंटेक प्लांट पर बनी कृत्रिम झील से पानी लिया जाएगा। एक्सइएन जलकल सतीश कुमार के मुताबिक नहर सफाई कार्य के दौरान 20 नवंबर से 4 दिसंबर तक जेड़ाझाल से जुड़े वार्ड व मोहल्लों में केवल सुबह की शिफ्ट में ही जलापूर्ति होगी। शाम की शिफ्ट में जलापूर्ति निर्धारित तिथि तक अवरूद्व रहेगी। संवाद



Source link

You may also like

Leave a Comment