Home ViralGorakhpur Fake Police Video Viral

Gorakhpur Fake Police Video Viral

by BollywoodNewsAndMovie


गोरखपुर में वकील और दरोगा के बीच जूते से मारने का वीडियो सामने आया है। इसमें एक वकील के ड्रेस में युवक बाइक सवार दरोगा को रोकता है और फिर बहस के बाद मारपीट करने लगता है। फिर दरोगा भी युवक को मारने लगता है।

.

पूरा मामला शाहपुर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। रविवार को वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने जांच कराई तो मामला फेक निकला। लाइक और व्यूज पाने की चक्कर में वीडियो बनाया गया है। इसमें दरोगा और वकील दोनों फर्जी निकले। शाम तक 2 युवकों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।

देखिए 2 तस्वीरें

शाहपुर क्षेत्र में पहले बाइक सवार वर्दीधारी को रोकता है। इस दौरान दोनों में बहस होती है।

शाहपुर क्षेत्र में पहले बाइक सवार वर्दीधारी को रोकता है। इस दौरान दोनों में बहस होती है।

दोनों के बीच सड़क पर जमकर हाथापाई हुई। इस दौरान वकील के ड्रेस में युवक पुलिस की वर्दी पहने युवक को जूता निकालकर पीटने लगता है।

दोनों के बीच सड़क पर जमकर हाथापाई हुई। इस दौरान वकील के ड्रेस में युवक पुलिस की वर्दी पहने युवक को जूता निकालकर पीटने लगता है।

2 मिनट 55 सेकेंड का VIDEO आया सामने

2 मिनट 55 सेकेंड का वीडियो रविवार को सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है कि एक युवक जो काली सदरी और वाइट शर्ट पहने हुए है। वह सड़क किनारे खड़े बाइक सवार दरोगा के पास पहुंता है। उसके साथ 2 लड़के और हैं। तीनों बाइक पर बैठे दरोगा को घेर लेते हैं।

युवक बोलता है कि मेरे पिता को थाने ले जाकर क्यों बैठाए थे। इसपर दरोगा कहता है कि जब तुम घर पर नहीं मिले तो पिता को ही उठाकर ले जाना पड़ा। इसके बाद युवक और दरोगा के बीच सड़क पर ही हाथापाई शुरू हो जाती है। युवक वर्दीधारी को जूते से पिटता है, गालियां देता है। कुछ लोग वहां आकर बीच बचाव भी करते हैं।

इस पर एक युवक कहता है कि सांसद जी को फोन करो और इनका ट्रांसफर कराओ। इस दौरान युवक कहता है कि वीडियो बन गया है। जो उखाड़ना हो उखाड़ लेना।

एसपी सिटी निमिष पाटील ने कहा-

QuoteImage

थाना शाहपुर क्षेत्र का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक पुलिस कर्मी व अधिवक्ता विवाद करते दिखाई दे रहें हैं। वीडियो की जांच की गई तो संबंधित वीडियो फर्जी पाया गया। वीडियो में दिखाई दे रहा पुलिसकर्मी पुलिस विभाग से नहीं है। वह फर्जी है साथ ही जो अधिवक्ता दिखाई दे रहे हैं वह भी फर्जी है।

QuoteImage

एसपी सिटी ने कहा- अधिवक्ता और पुलिस की छवि धूमिल करने के लिए यह वीडियो वायरल किया जा रहा है। घटना का संज्ञान लेकर थाना शाहपुर पर एफआईआर कराई जा रही है। 2 अभियुक्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

————————— ये खबर भी पढ़ें

‘मेयर साहब…कार से नीचे पानी में उतरिए, ये स्पेन है’:गोरखपुर में जलभराव का जायजा लेने नगर आयुक्त के साथ पहुंचे थे, व्यापारियों ने घेरा

गोरखपुर में शनिवार को जलभराव का निरीक्षण करने पहुंचे नगर आयुक्त अजय जैन और मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव को व्यापारियों ने घेर लिया। कहा- मेयर साहब, ये स्पेन है। आप गाड़ी से नीचे पानी में उतरिए, तभी समस्या समझ में आएगी। पूरा नाला जाम है, लेकिन कोई सुनने वाला नहीं। पढ़िए पूरी खबर



Source link

You may also like

Leave a Comment