नई दिल्ली. भारतीय सिनेमाघरों में ब्लॉकबस्टर साबित हो चुकी फिल्म ‘हनुमान अंश’ पर दर्शकों की आस्था और प्यार का रंग अब भी चढ़ा हुआ है. जहां बड़ी-बड़ी फिल्में 3 से 4 हफ्तों में सिनेमाघरों से सिमट जाती हैं. वहीं, आस्था और भक्ति के ताने-बाने में बुनी ‘हनुमान अंश’ अपने 9वें हफ्ते में भी दर्शकों को थिएटर तक खींचने में पूरी तरह कामयाब हो रही है. वीकडेज में यूं तो मंगलावर का दिन वैसे तो बॉक्स ऑफिस पर आम दिनों जैसा ही होता है. लेकिन ‘हनुमान अंश’ के लिए नौवां मंगलवार कुछ खास बन गया. फिल्म की कहानी से जुड़े धार्मिक भाव और बजरंगबली के प्रति लोगों की आस्था का असर इसके लंबे बॉक्स ऑफिस रन में भी दिखाई दे रहा है. 61वें दिन फिल्म की कमाई में 33 प्रतिशत का उछाल देखने को मिला है.
‘हनुमान अंश’ की कहानी से जुड़े धार्मिक भाव और बजरंगबली के प्रति लोगों की आस्था का असर इसके लंबे बॉक्स ऑफिस रन में भी दिखाई दे रहा है. खास बात यह है कि इतने लंबे सफर के बाद भी फिल्म ने मंगलवार को कमाई में गिरावट के बजाय बढ़त दर्ज की. नौवें मंगलवार को आए आंकड़ों ने एक बार फिर साबित किया कि ‘हनुमान अंश’ अभी तो थमने वाली नहीं है.
सैकनिल्क के मुताबिक, ‘हनुमान अंश’ ने अपने 61वें दिन यानी 9वें मंगलवार को भारत में 1 करोड़ रुपये की नेट कमाई की है. फिल्म ने यह कलेक्शन 1,570 शोज के जरिए किया. इससे पहले सोमवार को फिल्म ने 75 लाख रुपये का नेट कलेक्शन किया था.
Add News18 as
Preferred Source on Google
ऐसे में मंगलवार की कमाई सोमवार के मुकाबले करीब 33.3 फीसदी ज्यादा रही. रिलीज के 61वें दिन भी एक करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन करना फिल्म के लिए खास उपलब्धि मानी जा सकती है, क्योंकि आमतौर पर इतने लंबे समय तक सिनेमाघरों में टिकने वाली फिल्मों की रोजाना कमाई काफी नीचे पहुंच जाती है.
61वें दिन की कमाई के आंकड़ों के बाद फिल्म का भारत में कुल नेट कलेक्शन 326.48 करोड़ रुपये हो गया है. वहीं, इंडिया ग्रॉस कलेक्शन की बात करें तो फिल्म अब तक 385.62 करोड़ रुपये बटोर चुकी है. सिर्फ भारतीय बॉक्स ऑफिस ही नहीं, विदेशों में भी फिल्म का सफर अभी खत्म नहीं हुआ है.
61वें दिन ‘हनुमान अंश’ ने ओवरसीज मार्केट में 10 लाख रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया. इसके साथ ही फिल्म की कुल ओवरसीज ग्रॉस कमाई 39.90 करोड़ रुपये हो गई है. भारत और विदेशों की कमाई को मिलाने के बाद फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 425.52 करोड़ रुपये पहुंच चुका है.
‘हनुमान अंश’ के 61वें दिन के आंकड़ों की खास बात यह है कि फिल्म की कमाई में गिरावट के बजाय बढ़ोतरी देखने को मिली है. सोमवार के 75 लाख रुपये के मुकाबले मंगलवार को फिल्म ने सीधे एक करोड़ रुपये का आंकड़ा छू लिया.
आस्था और बेहतरीन कहानी के संगम से बनी यह फिल्म 9वें हफ्ते में जिस मजबूती से खड़ी है, उसे देखते हुए माना जा रहा है कि धीरे-धीरे ही सहीं लेकिन यह आने वाले दिनों में बॉक्स ऑफिस पर कई और नए कीर्तिमान रच सकती है.
