Home ViralKanpur News: सफाई कर्मी को पीटने का वीडियो वायरल होने के बाद दर्ज हुआ मुकदमा, Kanpur Hindi News

Kanpur News: सफाई कर्मी को पीटने का वीडियो वायरल होने के बाद दर्ज हुआ मुकदमा, Kanpur Hindi News

by BollywoodNewsAndMovie


Kanpur News: चकेरी। जेके फ्लाईओवर पर एक सफाई कर्मी को पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने दो माह बाद पीड़ित की तहरीर पर मामला दर्ज किया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बीते जुलाई माह में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें कुछ युवक हाथ में पत्थर लेकर एक पीड़ित को गाली गलौज कर पीट रहे थे। लेकिन पुलिस ने उस समय मामले का संज्ञान नहीं लिया था। अब पीड़ित कैंट के मैकूपुरवा निवासी अमित कुमार ने चकेरी थाने में तहरीर दी है कि बीती 11 जुलाई को वह जेके फ्लाई ओवर के नीचे सफाई का काम कर रहे थे।

तभी तिवारीपुर निवासी सब्जी विक्रेता शिवम कठेरिया से सब्जी न लगाने और सफाई करने की बात कही तो शिवम ने अपने साथी महेन्द्र सिंह, बाबूराम, प्रशांत चौरसिया, सोनू त्रिपाठी समेत अन्य तीन अज्ञात ने मिलकर गाली गलौज, जाति सूचक शब्द कहे और पीट दिया। लोगों के बीच बचाव करने के बाद मामला शांत हुआ। पीड़ित ने दो माह बाद चकेरी थाने में मामला दर्ज कराया। थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि पीड़ित के तहरीर देने के बाद एससीएसटी एक्ट, मारपीट समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।



Source link

You may also like

Leave a Comment