Home Morning News (खास खबरें)Lucknow News:मॉर्निंग वॉक पर निकले छात्र को अज्ञात वाहन ने रौंदा – Student Out For A Morning Walk Run Over By An Unidentified Vehicle

Lucknow News:मॉर्निंग वॉक पर निकले छात्र को अज्ञात वाहन ने रौंदा – Student Out For A Morning Walk Run Over By An Unidentified Vehicle

by BollywoodNewsAndMovie


मलिहाबाद। मुजासा फ्लाईओवर पर शनिवार को मॉर्निंग वॉक पर निकले 11वीं के छात्र आरिफ (20) को अज्ञात अनियंत्रित वाहन ने रौंद दिया। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वाहन की गति काफी तेज थी। स्थानीय लोगों ने परिजनों को हादसे की सूचना दी।

बड़ी गढ़ी निवासी आरिफ की मां रेशमा के अनुसार, बेटा साफा पब्लिक स्कूल में 11वीं का छात्र था। वह रोजाना की तरह शनिवार तड़के करीब छह बजे वह लखनऊ-हरदोई राजमार्ग पर मॉर्निंग वॉक के लिए घर से निकला था। लौटते समय हरदोई की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे रौंद दिया और चालक वाहन लेकर फरार हो गया।

अतिरिक्त प्रभारी सुरेंद्र मिश्रा ने बताया कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से वाहन की तलाश कर रही है। अभी तहरीर नहीं मिली है। मां ने बताया कि बेटा पढ़ाई के साथ-साथ वह नीट की तैयारी कर रहा था। वह घर का इकलौता वारिस था।

पिता को है कैंसर, नौकरी ढूंढ रहा था बेटा

आरिफ के परिवार में पिता हनीफ, मां रेशमा और दो बहनें सबा व सना हैं। मां रेशमा ने बताया कि उनके पति हनीफ कैंसर से पीड़ित हैं। आरिफ पढ़ाई के साथ नौकरी की तलाश कर रहा था। उससे पूरे परिवार को काफी उम्मीदें थीं। परिवार का खर्च खेती से चलता है।



Source link

You may also like

Leave a Comment