Home ViralMansurchap Begusarai Clash Viral Video

Mansurchap Begusarai Clash Viral Video

by BollywoodNewsAndMovie


VIDEO में मारपीट करते दिखे दोनों पक्ष।

बेगूसराय जिले के मंसूरचक थाना क्षेत्र के गोरापुर गांव में मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में पुरुष महिलाओं पर लाठी-बांस चलाते दिख रहे हैं। यह घटना एक महिला के बच्चों की पिटाई की शिकायत करने के बाद हुई।

.

घटना 17 सितंबर की है। गोरापुर गांव निवासी स्मिता कुमारी (37), जो प्रवीण कुमार झा की पत्नी हैं, अपने पड़ोसी सरोज कुमार मिश्रा के घर शिकायत करने गई थीं। उन्होंने सरोज मिश्रा से कहा कि उनके बेटों ने स्मिता के बेटे को पीटा है। इसके बाद विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों में लाठी-बांस से मारपीट शुरू हो गई।

बच्चे की पिटाई की शिकायत करने गई महिला पर किया हमला

स्मिता कुमारी ने मंसूरचक थाने में सरोज मिश्रा सहित 15 लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि उनके बेटे की पिटाई के बाद जब वह शिकायत करने गईं, तो उन लोगों ने एकजुट होकर हमला कर दिया। मारपीट करने वालों में सरोज मिश्रा, कन्हैया कुमार, रणजीत मिश्रा, सोनू मिश्रा, सुमित मिश्रा, जयंती देवी, मौसम कुमारी और कृष्ण कुमार शामिल थे। इस दौरान स्मिता की 70 वर्षीय सास प्रेमलता देवी का हाथ भी टूट गया।

प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर

प्रेमलता देवी को ग्रामीणों की मदद से मंसूरचक अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए मंसूरचक अस्पताल ने उन्हें बेगूसराय सदर अस्पताल रेफर कर दिया है।

बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच पहले से जमीनी विवाद चल रहा है। इसी वजह से सरोज मिश्रा और प्रवीण कुमार मिश्रा के बीच कई बार मारपीट हो चुकी है। मंसूरचक थाना अध्यक्ष गोविंद कुमार पांडे ने आवेदन मिलने के बाद मामले की छानबीन करने की बात कही है।



Source link

You may also like

Leave a Comment