Home Morning News (खास खबरें)CG Morning News : CM साय रायपुर में कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल, WRS मैदान में 101 फीट का जलेगा रावण, नई रेल सेवाओं का होगा शुभारंभ, भारत-जिम्बाब्वे के बीच तीसरा मैच आज…समेत पढ़ें अन्य खबरें

CG Morning News : CM साय रायपुर में कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल, WRS मैदान में 101 फीट का जलेगा रावण, नई रेल सेवाओं का होगा शुभारंभ, भारत-जिम्बाब्वे के बीच तीसरा मैच आज…समेत पढ़ें अन्य खबरें

by BollywoodNewsAndMovie


रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज 20 अक्टूबर को राजधानी रायपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री का दिनभर व्यस्त कार्यक्रम रहेगा। दोपहर में वे रायपुर रेलवे स्टेशन पहुंचकर लोकार्पण कार्यक्रम एवं नई रेल सेवाओं के शुभारंभ में शामिल होंगे। इसके बाद शाम को दशहरा उत्सव में शिरकत करेंगे। रेलवे स्टेशन के कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री शाम 6 बजे WRS कॉलोनी में आयोजित दशहरा उत्सव में शामिल होंगे। इसके बाद शाम 7:30 बजे रावणभाठा पहुंचकर वहां के दशहरा उत्सव में भी शिरकत करेंगे।

रायपुर के WRS मैदान में 101 फीट का जलेगा रावण

रायपुर। राजधानी रायपुर के कई मैदानों में आज रावण दहन के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। WRS मैदान में 101 फीट ऊंचे रावण का दहन मुख्य आकर्षण रहेगा। वहीं, बोरियाखुर्द में रावण के साथ कुंभकर्ण और मेघनाथ के पुतले भी जलाए जाएंगे। WRS मैदान में दशहरा उत्सव के दौरान मंगलवार को उरकुरा से रायपुर स्टेशन के बीच ट्रेनें अधिकतम 15 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी। दोपहर 12 बजे से रात 12 बजे तक यह व्यवस्था लागू रहेगी। लोको पायलट लगातार हॉर्न बजाते हुए ट्रेन आगे बढ़ाएंगे। इसके अलावा जरूरत पड़ने पर वे ट्रेन रोक भी सकेंगे। बता दें कि मैदान के पास से मुंबई-हावड़ा रेल लाइन गुजरती है। भीड़ के ट्रैक तक पहुंचने से हादसे का खतरा रहता है। इसे देखते हुए रेलवे ने सुरक्षा के इंतजाम किए हैं।

नई रेल सेवाओं का होगा शुभारंभ

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज रेल कनेक्टिविटी के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मौजूदगी में दो नई यात्री रेल सेवाओं को हरी झंडी दिखाई जाएगी। इनमें रायपुर-रावघाट और रायपुर-कुरूद के बीच चलने वाली ट्रेनें शामिल हैं। आजादी के बाद पहली बार रेल सेवा रावघाट तक पहुंचेगी, जिससे बस्तर और दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ क्षेत्रों को राजधानी रायपुर से जोड़ने में मदद मिलेगी। कार्यक्रम में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़ेंगे। कार्यक्रम के दौरान ताड़ोकी-रावघाट और अभनपुर-कुरूद ब्रॉडगेज रेल लाइन का उद्घाटन किया जाएगा। इन रेलखंडों के शुरू होने से क्षेत्र में रेल परिवहन की सुविधाओं का विस्तार होगा और यात्रियों को आवागमन के लिए एक नया विकल्प मिलेगा। इसके साथ ही रायपुर में इलेक्ट्रिक रेल इंजन मेंटेनेंस फैसिलिटी का शिलान्यास भी किया जाएगा।

रायपुर में भारत-जिम्बाब्वे के बीच तीसरा मैच आज

रायपुर। भारतीय महिला क्रिकेट टीम मंगलवार को जिम्बाब्वे के खिलाफ तीसरे और अंतिम टी 20 मुकाबले में क्लीन स्वीप के इरादे से उतरेगी। स्मृति मंधाना की कप्तानी में टीम इंडिया शुरुआती दोनों मैच जीतकर सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना चुकी है। वहीं, जिम्बाब्वे की टीम इस साल अब तक खेले अपने सभी 20 टी20 मुकाबले हार चुकी है। दूसरी ओर टीम इंडिया लगातार 9 मैच जीतकर अजेय रथ पर सवार है। ऐसे में भारतीय टीम के पास जिम्बाब्वे के खिलाफ अपनी पहली सीरीज 3-0 से जीतकर ऐतिहासिक बनाने का मौका है। भारतीय ओपनर शेफाली वर्मा टी20 में एक कैलेंडर ईयर में 1000 रन बनाने वाली पहली महिला खिलाड़ी बन सकती हैं। 22 वर्षीय बैटर इस आंकड़े से 78 रन दूर हैं।

छात्रवृत्ति 23 अक्टूबर तक मंगाए गए आवेदन

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने राष्ट्रीय साधन सह-प्रवीण्य छात्रवृत्ति योजना (एनएमएमएसई) 2026-27 के लिए निःशुल्क आवेदन मंगाए हैं। योजना के तहत प्रदेश के लिए 2246 सीटें तय की गई हैं। परीक्षा में चयनित पात्र विद्यार्थियों को कक्षा 9वीं से 12वीं तक हर महीने एक हजार रुपए छात्रवृत्ति मिलेगी। योजना के लिए सरकारी, सरकारी अनुदान प्राप्त और स्थानीय निकाय के स्कूलों में 8वीं में पढ़ रहे विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए 7वीं में कम से कम 55% अंक होना जरूरी है। अनुसूचित जाति और जनजाति के विद्यार्थियों को 5% की छूट मिलेगी। माता-पिता या पालक की सभी स्रोतों से सालाना आय 3.50 लाख रुपए से अधिक नहीं होनी चाहिए। विद्यार्थी भरे हुए और सत्यापित आवेदन 23 अक्टूबर तक अपने स्कूल के प्राचार्य या प्रधानपाठक के पास जमा कर सकते हैं। संस्था प्रमुखों के लिए जिला स्तर पर निर्धारित परीक्षा केंद्रों में आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख 27 अक्टूबर है।

विजयादशमी पर पुलिस लाइन में होगी शस्त्र पूजा

रायपुर। विजयादशमी के अवसर पर राजधानी रायपुर की पुलिस लाइन में पारंपरिक शस्त्र पूजा का आयोजन किया जाएगा। हर साल दशहरा के मौके पर होने वाली इस पूजा में पुलिस के हथियारों की साफ-सफाई, विधि-विधान से पूजा और हवन किया जाता है। इस वर्ष भी सुबह 8 बजे पुलिस लाइन में शस्त्र पूजा का आयोजन होगा। शस्त्र पूजा के आयोजन में पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला समेत कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम के दौरान पुलिस के शस्त्रों की सफाई कर उनकी पूजा-अर्चना की जाएगी। इसके बाद हवन का आयोजन होगा। परंपरा के अनुसार, हवन संपन्न होने के बाद हवाई फायरिंग भी की जाएगी। दशहरा पर शस्त्र पूजा की परंपरा का विशेष महत्व है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



Source link

You may also like

Leave a Comment