Home Box OfficeRamayana Box Office Worldwide Day 2: ‘रामायण’ ने बॉक्स ऑफिस पर 48 घंटे में रचा इतिहास, पठान-पुष्पा 2 वाली खास लिस्ट में बनाई जगह

Ramayana Box Office Worldwide Day 2: ‘रामायण’ ने बॉक्स ऑफिस पर 48 घंटे में रचा इतिहास, पठान-पुष्पा 2 वाली खास लिस्ट में बनाई जगह

by BollywoodNewsAndMovie


Last Updated:

Ramayana Box Office Worldwide Collection Day 2: बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों ‘रामायण’फिल्म की चर्चा है, जिसने रिलीज के साथ ही दर्शकों के बीच अपनी अलग जगह बना ली है. सिनेमाघरों में इसे देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है. फिल्म की कहानी से लेकर इसके भव्य विजुअल्स तक की खूब चर्चा हो रही है. वहीं, कमाई के मामले में भी इसने ऐसा मुकाम हासिल कर लिया है, जहां तक पहुंचना हर फिल्म के बस की बात नहीं होती. दिलचस्प बात यह है कि अभी तो इसका सफर शुरू हुआ है और आगे दिवाली की छुट्टियां भी बाकी हैं.

नई दिल्ली. बॉक्स ऑफिस पर हर फिल्म की किस्मत इतनी शानदार नहीं होती कि रिलीज के चंद घंटों में ही वह बड़े-बड़े रिकॉर्ड्स के करीब पहुंच जाए. लेकिन इन दिनों सिनेमाघरों में फिल्म ‘रामायण’ का जादू चल रहा है. जिसकी गूंज देश ही नहीं, विदेशों तक सुनाई दे रही है. भारत में फिल्म दूसरे दिन बड़ा कमाल तो नहीं कर सकी. लेकिन वर्ल्डवाइड कलेक्शन के आंकड़े बताते हैं कि विदेशों में फिल्म को पसंद किया जा रहा है. खास बात यह है कि इस फिल्म ने महज 48 घंटे में ऐसा कारनामा कर दिखाया है, जिसने इसे दिग्गज फिल्मों की कतार में खड़ा कर दिया है.

रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी की फिल्म ‘रामायण’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार नए रिकॉर्ड बनाने की ओर बढ़ रही है. फिल्म को रिलीज हुए अभी महज दो दिन हुए हैं और इसने दुनियाभर में 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. खास बात यह है कि फिल्म को भारत के साथ-साथ विदेशी बाजारों में भी जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. घरेलू बॉक्स ऑफिस पर दूसरे दिन गिरावट देखी गई, लेकिन विदेशों से हुई कमाई ने फिल्म के वर्ल्डवाइड कलेक्शन को मजबूती दे दी है. दो दिनों में फिल्म का कुल ग्रॉस कलेक्शन 220 करोड़ रुपये के पार हो गया है. (फोटो साभार: IMDb)

सैकनिल्क के मुताबिक, रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी की फिल्म ‘रामायण’ ने रिलीज के महज दो दिनों में दुनियाभर में 221.05 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है. फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 134.80 करोड़ रुपये का ग्रॉस कारोबार किया है. वहीं, विदेशी बाजारों से इसे 86.25 करोड़ रुपये की कमाई हुई है. इस तरह फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 200 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है. भारत में फिल्म का नेट कलेक्शन 112.90 करोड़ रुपये हो चुका है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

सैकनिल्क के मुताबिक, रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी की फिल्म ‘रामायण’ ने रिलीज के महज दो दिनों में दुनियाभर में 221.05 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है. फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 134.80 करोड़ रुपये का ग्रॉस कारोबार किया है. वहीं, विदेशी बाजारों से इसे 86.25 करोड़ रुपये की कमाई हुई है. इस तरह फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 200 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है. भारत में फिल्म का नेट कलेक्शन 112.90 करोड़ रुपये हो चुका है.

सैकनिल्क की आंकड़ों की मानें तो फिल्म के दूसरे दिन के कलेक्शन की बात करें तो ‘रामायण’ ने भारत में 48.05 करोड़ रुपये का नेट कारोबार किया है. हालांकि, पहले दिन के मुकाबले इसकी कमाई में करीब 25.9 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई. फिल्म ने ओपनिंग डे पर 64.85 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था. इसके बावजूद दूसरे दिन 48 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की है. 

फिल्म की कमाई का एक बड़ा हिस्सा विदेशी बाजारों से आ रहा है. ‘रामायण’ ने विदेशों में दो दिनों के भीतर 86.25 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया है. यह फिल्म की कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कमाई का करीब 39 फीसदी है. मेकर्स ने फिल्म को विदेशों में भारत के इतिहास और सच्चाई की कहानी के तौर पर पेश किया है. शुरुआती आंकड़े बताते हैं कि अंतरराष्ट्रीय दर्शकों के बीच भी फिल्म अपनी पकड़ बनाने में कामयाब हो रही है.

‘रामायण’ को हिंदी के साथ दक्षिण भारतीय भाषाओं में भी रिलीज किया गया है. भाषा के हिसाब से इसके कलेक्शन पर नजर डालें तो हिंदी वर्जन सबसे आगे है. फिल्म ने हिंदी में दो दिनों के भीतर 83 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है. वहीं, कन्नड़ में 12.40 करोड़ रुपये, तेलुगु में 10.75 करोड़ रुपये, तमिल में 4.10 करोड़ रुपये और मलयालम में 2.65 करोड़ रुपये की कमाई की है. इन सभी भाषाओं को मिलाकर भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 112.90 करोड़ रुपये हो गया है.

दुनियाभर में दो दिनों के भीतर 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करके ‘रामायण’ ने एक खास क्लब में जगह बना ली है. इससे पहले ‘पठान’, ‘आरआरआर’, ‘पुष्पा 2’, ‘जेलर 2’ और ‘धुरंधर 2’ जैसी फिल्में भी शुरुआती दिनों में यह मुकाम हासिल कर चुकी हैं. अब सबकी नजर फिल्म के वीकेंड कलेक्शन पर है.

माना जा रहा है कि मेकर्स की निगाहें रविवार तक दुनियाभर में 500 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन हासिल करने पर हैं. दिवाली का त्योहार अभी शुरू ही हुआ है. ऐसे में आने वाले दिनों में छुट्टियों का फायदा फिल्म को मिल सकता है. अब देखना होगा कि रणबीर कपूर और यश की यह फिल्म वीकेंड खत्म होने तक कमाई का कौन सा नया रिकॉर्ड बनाती है.

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍िया✅देखें.



Source link

You may also like

Leave a Comment