1
Shahjahnpur News: मीरानपुर कटरा। पैसों के लेन देन को लेकर दो युवकों के बीच मारपीट की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई है। मामले में एक पक्ष ने पुलिस को तहरीर दी है। राम नगर कालोनी के अनमोल गुप्ता और इसहामुद्दीन के बीच मेन चौराहा पर दिन में पैसों के लेन देन को लेकर कहासुनी हुई। कहासुनी ने तूल पकड़ा और दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह दोनों पक्षों को अलग अलग किया। किसी ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। हिन्दुस्तान अखबार वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। अनमोल गुप्ता ने पुलिस को कार्रवाई के लिए तहरीर दी है।
पुलिस प्रकरण की जांच कर रही है।
