Home Morning News (खास खबरें)कड़ाके की ठंड, सुबह-शाम ठिठुर रहे लोग

कड़ाके की ठंड, सुबह-शाम ठिठुर रहे लोग

by BollywoodNewsAndMovie


पेण्ड्रा48 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पेण्ड्रा | जीपीएम जिले सहित समीपवर्ती अमरकंटक क्षेत्र में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। तापमान में लगातार गिरावट के चलते पूरा अंचल शीतलहर की चपेट में है। पेंड्रा का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस और अमरकंटक का पारा 7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। ठंड का असर जनजीवन पर साफ दिखाई दे रहा है। सुबह और शाम के समय ठिठुरन बढ़ने से लोग गर्म कपड़ों और अलाव का सहारा ले रहे हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, आगामी तीन दिनों तक ठंड का असर जारी रहने की संभावना है। तापमान में विशेष बढ़ोतरी के आसार नहीं होने से लोगों को फिलहाल राहत मिलने की उम्मीद कम है। एक ओर स्थानीय लोग कड़ाके की ठंड से परेशान हैं, वहीं दूसरी ओर पर्यटक इस सर्द और सुहावने मौसम का आनंद लेने अमरकंटक पहुंच रहे हैं। खासकर वीकेंड पर पर्यटकों की आवाजाही बढ़ने से पर्यटन गतिविधियों में तेजी देखी जा रही है। ठंड के बावजूद अमरकंटक का प्राकृतिक सौंदर्य पर्यटकों को आकर्षित कर रहा है।



Source link

You may also like

Leave a Comment