Home Morning News (खास खबरें)सुबह ‘आप’ में शामिल हुए तेजिंदर तेज़ी दोपहर होते – होते शिअद में लौटे

सुबह ‘आप’ में शामिल हुए तेजिंदर तेज़ी दोपहर होते – होते शिअद में लौटे

by BollywoodNewsAndMovie


राजनीति में शनिवार को दिलचस्प घटनाक्रम देखने को मिला। शिरोमणि अकाली दल के पूर्व पार्षद तेजिंदर सिंह तेजी ने सुबह करीब 11 बजे आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया। ‘आप’ नेताओं ने उनका स्वागत करते हुए इसे पार्टी की राजनीतिक ताकत में बढ़ोतरी बताया। हालांकि,

.

उनके इस फैसले से शहर के राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं शुरू हो गईं। सुबह ‘आप’ में शामिल होने को जहां राजनीतिक उपलब्धि के तौर पर देखा जा रहा था, वहीं दोपहर तक उन्होंने अपना फैसला बदल लिया। अब चर्चा इस बात की हो रही है कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि महज दो घंटे में उनका राजनीतिक रुख बदल गया। क्या यह निजी सलाह-मशविरे का नतीजा था या कार्यकर्ताओं की भावनाओं का असर? फिलहाल इस घटनाक्रम के पीछे कोई आधिकारिक कारण सामने नहीं आया है। पूर्व पार्षद तेजी ने भी मीडिया के सामने इस बारे में कोई बयान नहीं दिया।



Source link

You may also like

Leave a Comment