Home Morning News (खास खबरें)रात में बंद किया कार वर्कशॉप, सुबह पहुंचे तो सब कुछ खाक

रात में बंद किया कार वर्कशॉप, सुबह पहुंचे तो सब कुछ खाक

by BollywoodNewsAndMovie


विदिशा | सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अहमदपुर चौराहे के नजदीक एफसीआई गोदाम के पास स्थित एक कार वर्कशॉप में बीती रात अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। इस हादसे में वर्कशॉप के भीतर रखा करीब 8 लाख रुपये का सामान जलकर खाक हो गया।

.

हैरानी की बात यह है कि रात के सन्नाटे में लगी यह आग खुद ही बुझ भी गई, जिसकी भनक आसपास के लोगों को भी नहीं लग सकी। वर्कशॉप संचालक योगेश सेन (बंटी) ने बताया कि वे रोज की तरह रात 10 बजे दुकान ठीक से बंद करके घर गए थे। सुबह करीब 10:30 बजे जब वे वर्कशॉप खोलने पहुंचे और शटर उठाया, तो अंदर का नजारा देख उनके होश उड़ गए। दुकान में रखा अधिकांश सामान और पार्ट्स पूरी तरह जलकर राख हो चुके थे।



Source link

You may also like

Leave a Comment