Home Morning News (खास खबरें)गोरखपुर के नौसढ़ बंधे पर बनेगा वॉकिंग ट्रैक: ग्रिल-सीढ़ियों की मरम्मत के साथ सड़क की पटरी पर होगी इंटरलॉकिंग – Gorakhpur Nausad-Lucknow Road Beautification

गोरखपुर के नौसढ़ बंधे पर बनेगा वॉकिंग ट्रैक: ग्रिल-सीढ़ियों की मरम्मत के साथ सड़क की पटरी पर होगी इंटरलॉकिंग – Gorakhpur Nausad-Lucknow Road Beautification

by BollywoodNewsAndMovie


8 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

गोरखपुर में नौसढ़ से लखनऊ रोड पर स्थित बंधे का नगर निगम सौंदर्यीकरण कराएगा। इसके लिए बंधे की सफाई, टूटी लोहे की ग्रिल और क्षतिग्रस्त सीढ़ियों की मरम्मत कराई जाएगी। किनारों पर झाड़ियां लगाकर हरियाली विकसित की जाएगी, ताकि स्थानीय लोग यहां सुरक्षित तरीके से टहल सकें।

नगर आयुक्त ने बुधवार को बंधे का निरीक्षण कर अधिकारियों को सभी काम प्राथमिकता से कराने के निर्देश दिए। बंधे के ऊपरी हिस्से की सफाई के साथ दूसरी तरफ भी सुरक्षा के लिए रेलिंग लगाई जाएगी। सीढ़ियों की मरम्मत के बाद रंगाई-पुताई भी होगी।

इसके अलावा नौसढ़ से लखनऊ रोड पर नगर निगम की सीमा तक सड़क की पटरी पर इंटरलॉकिंग कराई जाएगी। यह काम राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम (एनकैप) के तहत कराया जाएगा। नगर आयुक्त ने अधिकारियों से कहा कि बंधे को साफ-सुथरा और सुरक्षित बनाया जाए, जिससे लोगों को सुबह-शाम टहलने की सुविधा मिल सके।

टूटी ग्रिल और सीढ़ियों की होगी मरम्मत

निरीक्षण के दौरान बंधे पर कई जगह लोहे की ग्रिल टूटी मिली। नगर आयुक्त ने मुख्य अभियंता अमित शर्मा को सभी क्षतिग्रस्त ग्रिल दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। बंधे पर चढ़ने और उतरने के लिए बनी खराब सीढ़ियों की भी मरम्मत होगी। इसके बाद उनकी रंगाई-पुताई कराई जाएगी।

नगर आयुक्त ने जोनल अधिकारी ओपी यादव को पूरे बंधे की सफाई कराने को कहा। खासतौर पर ऊपरी हिस्से को साफ कराया जाएगा, ताकि लोगों को पैदल चलने के लिए बेहतर रास्ता मिल सके। बंधे की दूसरी ओर भी रेलिंग लगाई जाएगी।

सड़क की पटरी पर एनकैप से होगी इंटरलॉकिंग

नौसढ़ से लखनऊ रोड पर नगर निगम की सीमा तक सड़क की पटरी पर इंटरलॉकिंग कराई जाएगी। इससे पैदल चलने वालों को सुविधा मिलेगी। नगर आयुक्त ने मुख्य अभियंता को इसके लिए जरूरी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इस काम पर एनकैप के तहत धनराशि खर्च की जाएगी।

बंधे के किनारे उगे खरपतवार हटाए जाएंगे और बढ़ी हुई घास की कटाई होगी। इसके बाद कतार में झाड़ियां लगाकर हेज विकसित की जाएगी। इससे बंधे के आसपास हरियाली बढ़ेगी और जगह साफ-सुथरी दिखेगी।

निरीक्षण के दौरान अपर नगर आयुक्त गौरव रंजन श्रीवास्तव और प्रमोद कुमार, मुख्य अभियंता अमित शर्मा, जोनल अधिकारी ओपी यादव समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।



Source link

You may also like

Leave a Comment