Home Bigg Boss 20यंग और स्काउट के बीच क्यों हुई लड़ाई? बिग बॉस 20 के प्रोमो ने मचाया तहलका, Tv Hindi News

यंग और स्काउट के बीच क्यों हुई लड़ाई? बिग बॉस 20 के प्रोमो ने मचाया तहलका, Tv Hindi News

by BollywoodNewsAndMovie


बिग बॉस 20 के आज के एपिसोड में हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिलेगा। स्काउट ओपी और यंग DSA के बीच धक्का-मुक्की और फिजिकल लड़ाई देखने को मिलेगी। बिग बॉस मेकर्स ने जो प्रोमो रिलीज किया है, उस पर भी सोशल मीडिया यूजर्स की प्रतिक्रिया आई है। 

बिग बॉस 20 का नया प्रोमो सामने आया है। इस प्रोमो में दो दोस्तों की जबरदस्त लड़ाई देखने को मिली। बिग बॉस ने जिस तरह से ये प्रोमो एडिट किया है उस पर भी सोशल मीडिया यूजर्स की प्रतिक्रिया आई है। शो के अंत में जो प्रोमो रिलीज किया गया है उसमें यंग DSA कन्फेशन रूम में बैठकर कहते हैं कि वो अब स्काउट ओपी के साथ इस घर में नहीं रह सकते हैं।

स्काउट ओपी और यंग के बीच की लड़ाई का प्रोमो यूट्यूब पर कई चैनल्स ने इस प्रोमो को शेयर किया है। इस प्रोमो पर सोशल मीडिया यूजर्स की प्रतिक्रिया आई है। एक यूजर ने लिखा बिग बॉस के ओजी एडिटर्स वापस आ गए हैं।

ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20 ने रचा इतिहास! 60 दिनों में कर डाला ऐसा काम जो 19 सीजन में नहीं हुआ, खुशी में सलमान खान ने काटा केक

बिग बॉस 20 के प्रोमो में क्या-क्या दिखा?

बिग बॉस 20 का जो प्रोमो दिखा उसमें स्काउट और यंग एक दूसरे के काफी करीब खड़े होते हैं। दोनों के बीच बहस हो रही होती है कि तभी वीडियो रुकता है और सिर्फ यंग की आवाज आती है जहां वो कहते हैं कि उनकी पहली कंपनी के दोस्त से उनकी लड़ाई हो गई थी। इसके बाद एक दम से वीडियो में हलचल होती है और आम्रपाली की आवाज आती है- स्काउट, तुम उसे मार नहीं सकते हो।

बैकग्राउंड में सुनाई पड़ा एनिमल का गाना

दोनों के बीच फिजिकल फाइट प्रोमो में नहीं दिखाई गई है, लेकिन वीडियो में ये जरूर दिखाया गया है कि काजी स्काउट को पीछे लेकर जा रहे हैं। वहीं, गुल्लू यंग डीएसए को पीछे लेकर जा रहे होते हैं। इस दौरान एनिमल का गाना बैकग्राउंड में सुनाई पड़ता है। काजी स्काउट से कह रहे होते हैं- तू बेवकूफ है?

ये भी पढ़ें: पिता को रोता देख काजी तौकीर पर भड़के मनीष गोयल के बेटे, बोले- आप बच नहीं सकते…

प्रोमो देख एडिटर्स की हो रही तारीफ

इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स की प्रतिक्रिया आई है। एक पहले यूजर ने लिखा- बिग बॉस के ओजी एडिटर्स वापस आ गए हैं। एक दूसरे यूजर ने लिखा- लगता है एडिटर्स को दिवाली बोनस मिल गया है। इसलिए इतना शानदार प्रोमो बनाया है। एक ने कहा- पिछले कुछ दिनों से इस टाइप के प्रोमो का इंतजार था। एक ने लिखा- एडिटिंग इतनी अच्छी कि मुझे रोना आ गया।

क्यों हुई स्काउट और यंग की लड़ाई?

प्रोमो में यंग और स्काउट के बीच लड़ाई देखने को मिली, लेकिन हर कोई ये पूछ रहा है कि आखिर ये लड़ाई हुई क्यों? एक रेडिट पोस्ट में दावा किया गया है कि टॉर्चर टास्क के दौरान उदिति जब रोबोट चेयर पर बैठी होती हैं तभी स्काउट उन्हें भावुक करने के लिए उनकी फैमिली पिक्चर लेकर आते हैं। वो कोने से उसे जलाने की कोशिश करते हैं। इस दौरान गुल्लू और यंग लगातार स्काउट को टोकते रहते हैं। इसी वजह से यंग और स्काउट के दौरान गाली-गलौज हो जाती है। दोनों के बीच धक्का-मुक्की और हाथापाई हो जाती है।

ये भी पढ़ें: माही विज के गेम में बेटी तारा को घसीटने पर भड़के जय भानुशाली, बोले- अब नहीं देखूंगा

स्काउट को मिलेंगी 4 सजा?

इसमें ये भी दावा किया गया है कि इस लड़ाई के बाद बिग बॉस स्काउट को चार सजा सुनाते हैं-

  1. स्काउट ओपी पूरे सीजन के लिए नॉमिनेट रहेंगे।
  2. वो घर में कभी कैप्टन नहीं बन सकेंगे।
  3. उन्हें पूरे शो के दौरान कोई स्पेशल पॉवर्स नहीं दी जाएंगी।
  4. उन्हें किसी भी वक्त शो से बाहर किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें: यंग को दोस्ती में मिला धोखा, स्काउट ने भी नहीं दिया साथ; नहीं रोक पाए अपने आंसू





Source link

You may also like

Leave a Comment