Home Bigg Boss 20Big Boss 20 में दोस्ती का द एंड, स्काउट ओपी ने यंग को मारा धक्का, हुई भयंकर लड़ाई, बिग बॉस ने दीं 4 बड़ी सजाएं

Big Boss 20 में दोस्ती का द एंड, स्काउट ओपी ने यंग को मारा धक्का, हुई भयंकर लड़ाई, बिग बॉस ने दीं 4 बड़ी सजाएं

by BollywoodNewsAndMovie


Last Updated:

Bigg Boss 20: बिग बॉस के घर में स्काउट ओपी और यंग डीएसए की दोस्ती में दरार आ गई. कैप्टेंसी टास्क के दौरान दोनों के बीच जमकर बहस हुई और बात धक्का-मुक्की तक पहुंच गई. इसके बाद बिग बॉस ने स्काउट ओपी को चार बड़ी सजाएं सुनाईं.

स्काउट ओपी ने यंग को मारा धक्का, हुई भयंकर लड़ाई, बिग बॉस ने दीं 4 बड़ी सजाएंZoom

स्काउट और यंग में हुई भयंकर लड़ाई (फोटो साभार-@jiohotstar)

नई दिल्ली: बिग बॉस 20 के घर में अब दोस्ती भी दुश्मनी में बदलती दिखाई दे रही है. शो में साथ रहने वाले स्काउट ओपी और यंग डीएसए के बीच ऐसा झगड़ा हुआ कि दोनों के बीच हाथापाई तक नौबत आ गई. कैप्टेंसी टास्क के दौरान शुरू हुई बहस इतनी बढ़ गई कि स्काउट ओपी ने यंग डीएसए को जोर से धक्का दे दिया.

इस घटना के बाद यंग डीएसए ने उनसे दोस्ती खत्म करने का ऐलान कर दिया. वहीं, बिग बॉस ने भी इस हरकत पर सख्त एक्शन लेते हुए स्काउट ओपी को चार बड़ी सजाएं सुनाई हैं.

 कैप्टेंसी टास्क में भिड़े स्काउट और यंग

यह पूरा मामला कैप्टेंसी टास्क के दूसरे राउंड के दौरान हुआ. इस राउंड में उदिति रोबोट चेयर पर बैठी थीं और टीम ए को उन्हें रुलाने का टास्क मिला था. इसी दौरान स्काउट ओपी ने उदिति की फैमिली फोटो के एक कोने को हल्का जलाने की कोशिश की. इस बात पर गुल्लू और यंग डीएसए बार-बार कमेंट करने लगे. स्काउट ओपी ने दोनों को बीच में न बोलने और दूर रहने की चेतावनी दी. लेकिन यंग डीएसए लगातार अपनी बात कहते रहे. देखते ही देखते दोनों के बीच बहस बढ़ गई. बात गाली-गलौज तक पहुंची और गुस्से में स्काउट ओपी ने यंग डीएसए को जोर से धक्का दे दिया. इसके बाद दोनों के बीच फिजिकल फाइट हो गई.

 यंग डीएसए ने कहा- अब दोस्ती खत्म

झगड़े के तुरंत बाद यंग डीएसए ने साफ कर दिया कि अब उनकी और स्काउट ओपी की दोस्ती खत्म हो गई है. बिग बॉस ने भी मामले को देखते हुए दोनों को अलग-अलग रहने का आदेश दिया. स्काउट ओपी को बेडरूम में और यंग डीएसए को गार्डन एरिया में रहने के लिए कहा गया. इस घटना के चलते कैप्टेंसी टास्क भी रोक दिया गया. बाद में स्काउट ओपी ने अपनी गलती के लिए माफी मांगी. यंग डीएसए ने कुछ समय बाद उनकी माफी स्वीकार कर ली, लेकिन घर में इस मामले को लेकर चर्चा जारी रही. आम्रपाली दुबे ने यंग डीएसए को सलाह दी कि उन्हें इस घटना पर सख्त कदम उठाना चाहिए. इसके बाद यंग डीएसए ने बिग बॉस से मांग की कि या तो स्काउट ओपी को घर से बाहर किया जाए या फिर वह खुद शो छोड़ देंगे. आम्रपाली ने भी उनकी इस मांग का समर्थन किया.

 स्काउट ओपी को मिलीं चार बड़ी सजाएं

इस पूरे मामले के बाद बिग बॉस ने स्काउट ओपी के खिलाफ सख्त फैसला सुनाया. उन्हें पूरे सीजन के लिए नॉमिनेट कर दिया गया है. अब वह घर में कैप्टन नहीं बन सकेंगे और उन्हें कोई खास पावर भी नहीं मिलेगी. इतना ही नहीं, बिग बॉस ने यह अधिकार भी अपने पास रखा है कि वह किसी भी समय स्काउट ओपी को घर से बाहर कर सकते हैं.

इस घटना के बाद घर का माहौल बदल गया है. अब देखना होगा कि स्काउट ओपी और यंग डीएसए के बीच दोस्ती फिर से शुरू होती है या दोनों के बीच यह दूरी आगे भी बनी रहती है.

About the Author

authorimg

गार्गी द्विवेदीSub Editor

मैं इस समय News18 हिंदी टीम का हिस्सा हूं. News18 हिंदी पर आप आसानी से अपनी मनपसंद खबरें पढ़ सकते हैं. मुझे खबरें लिखने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है और फिलहाल मैं सब एडिटर के पद पर हूं.

इससे पहले मैंने, दै…

और पढ़ें





Source link

You may also like

Leave a Comment