Home Bigg Boss 20Bigg Boss 20 : भाई बहन के रिश्ते में आई दरार, गुस्से में काट डाले सारे बाल, रोते हुए क्लिप वायरल

Bigg Boss 20 : भाई बहन के रिश्ते में आई दरार, गुस्से में काट डाले सारे बाल, रोते हुए क्लिप वायरल

by BollywoodNewsAndMovie


Lagatar Desk : बिग बॉस 20 के घर में इन दिनों हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है.यंग डीएसए और स्काउट ओपी के बीच हुई लड़ाई ने सभी को हैरान कर दिया. विवाद इतना बढ़ गया कि स्काउट ने गुस्से में यंग को धक्का दे दिया. इसके बाद बिग बॉस ने उन्हें पूरे सीजन के लिए नॉमिनेट कर दिया. वहीं, इस झगड़े का असर स्काउट पर इतना गहरा पड़ा कि उन्होंने अपने सारे बाल काट दिए. 

 

बाद में वह अकेले बैठकर फूट-फूटकर रोते नजर आए. हालांकि, कहानी में उस वक्त नया मोड़ आया, जब यंग खुद उनके पास पहुंचे और उन्हें गले लगा लिया.

 

 

टास्क के दौरान शुरू हुआ था विवाद

पूरा विवाद एक टास्क के दौरान शुरू हुआ. इस दौरान गुल्लू और यंग ने स्काउट को लेकर कुछ टिप्पणियां कीं. यंग की बातों से नाराज होकर स्काउट ने भी पलटकर जवाब दिया. देखते ही देखते दोनों के बीच बहस बढ़ गई और मामला निजी टिप्पणियों तक पहुंच गया. 

 

 

इसी दौरान स्काउट ने अपना आपा खो दिया और यंग को धक्का दे दिया. इस घटना को गंभीरता से लेते हुए बिग बॉस ने स्काउट को पूरे सीजन के लिए नॉमिनेट कर दिया.

 

बाल काटकर अकेले में रोने लगे स्काउट

यंग के साथ विवाद के बाद स्काउट की लव गिल से भी लाड़ाई हो गई. रिपोर्ट के अनुसार, पजामा के नाड़े को लेकर लव गिल के साथ भी उनकी बहस हो गई. लगातार हो रहे विवादों के बीच स्काउट घर में खुद को अकेला महसूस करने लगे. इसी दौरान उन्होंने अपने सारे बाल काट दिए. उनका बदला हुआ लुक देखकर घर के बाकी सदस्य भी हैरान रह गए.

 

इसके बाद स्काउट स्मोकिंग रूम में अकेले बैठकर रोने लगे. उन्हें इस हालत में देखकर आम्रपाली दुबे और लव गिल उनके पास पहुंचे. दोनों ने उन्हें समझाने और शांत कराने की कोशिश की, लेकिन स्काउट उस वक्त किसी से बात करने के मूड में नहीं थे. उन्होंने अकेले रहने की इच्छा जताई.

 

यंग ने गले लगाकर दूर की नाराजगी

स्काउट की हालत की जानकारी मिलने के बाद यंग भी उनके पास पहुंचे. यंग ने आगे बढ़कर स्काउट को गले लगा लिया. दोस्त को इस तरह देखकर स्काउट भी भावुक हो गए. इसके बाद दोनों ने साथ बैठकर बातचीत की और आपसी गलतफहमियां दूर करने की कोशिश की.

 

रिपोर्ट के मुताबिक, इस बातचीत के बाद दोनों दोस्तों के बीच सुलह हो गई और उनकी दोस्ती एक बार फिर पटरी पर लौटती नजर आई. दोनों को दोबारा करीब देखकर फैंस भी खुश हैं.

 



Source link

You may also like

Leave a Comment