Home Bigg Boss 20‘बिग बॉस 20’ से बाहर आने के बाद मनीष गोयल ने लव गिल और स्काउट रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, किया ये खुलासा

‘बिग बॉस 20’ से बाहर आने के बाद मनीष गोयल ने लव गिल और स्काउट रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, किया ये खुलासा

by BollywoodNewsAndMovie


नई दिल्ली: ‘बिग बॉस 20’ के घर में स्काउट और लव गिल की दोस्ती और उनके बीच के बॉन्ड को लेकर लगातार चर्चा हो रही है. दोनों के रिश्ते ने घर के अंदर ही नहीं, बाहर भी लोगों का ध्यान खींचा है. अब शो से बाहर आ चुके एक्टर मनीष गोयल ने भी इस पर अपनी बात रखी है. उन्होंने बताया कि स्काउट उन्हें अपना बड़ा भाई मानते हैं और घर में उनसे खुलकर अपने मन की बातें भी शेयर करते थे.

मनीष ने स्काउट के साथ हुई एक बातचीत का किस्सा भी सुनाया और बताया कि घर में एंट्री के बाद स्काउट ने उनसे ऐसा कौन सा सवाल पूछा था, जिसने उन्हें सोचने पर मजबूर कर दिया.

स्काउट ने मनीष से मांगी थी सलाह

मनीष गोयल ने स्काउट और उनके रिश्तों पर आईएएनएस के साथ एक्सक्लूसिव बात की. उन्होंने बताया कि जब वह शो में पहुंचे, तब तक घर में काफी कुछ हो चुका था. मनीष 36वें दिन बिग बॉस के घर में गए थे. उनका पहला वीकेंड का वार रोहित शेट्टी के साथ था. उस समय काश्वी भी घर में मौजूद थीं. मनीष ने कहा कि उन्होंने स्काउट और लव के बीच कुछ भी अपनी आंखों से नहीं देखा. इसलिए वह किसी के रिश्ते को जज नहीं कर सकते. उनके मुताबिक, स्काउट उन्हें हमेशा अपना बड़ा भाई मानते आए हैं.

 बाहर कौन कर रहा है इंतजार

मनीष ने बातचीत में बताया कि घर में आने के अगले ही दिन स्काउट ने उनसे सलाह मांगी थी. उन्होंने कहा था, ‘भाई, मुझे कुछ समझ नहीं आ रहा, आप क्या सोचते हो?’ इस पर मनीष ने उसे समझाया कि वह अभी घर में नए हैं और सभी लोगों को ठीक से जान भी नहीं पाए हैं.

मनीष ने आगे बताया कि उन्होंने स्काउट से पूछा था कि बिग बॉस के घर में आने के बाद उसके दिमाग में सबसे पहले क्या आया था. इस पर स्काउट ने जवाब दिया था, ‘ट्रॉफी’. इसके बाद मनीष ने उससे पूछा कि घर के बाहर उसका इंतजार कौन कर रहा है. स्काउट ने इस सवाल के जवाब में काश्वी का नाम लिया.

मनीष ने सलाह दी

इस पर मनीष ने उसे सलाह दी कि जब बाहर कोई उसका इंतजार कर रहा है, तो उसे किसी दूसरी चीज पर ध्यान नहीं देना चाहिए. मनीष की इस बात से साफ है कि उन्होंने स्काउट को उसके गेम और घर के बाहर के रिश्तों को लेकर अपनी राय दी थी. मनीष गोयल का बिग बॉस 20 का सफर ज्यादा लंबा नहीं रहा. पैर में चोट लगने की वजह से उन्हें शो छोड़ना पड़ा. उनके बाहर होने के दौरान होस्ट सलमान खान ने भी साफ किया था कि मनीष का एविक्शन कम वोट मिलने की वजह से नहीं हुआ है. उन्हें हेल्थ प्रॉब्लम के चलते शो से बाहर जाना पड़ा.

इस तरह मनीष ने स्काउट और लव के रिश्ते पर अपनी बात तो रखी, लेकिन किसी के बारे में फैसला सुनाने से बचते नजर आए. उन्होंने स्काउट को बड़े भाई की तरह सलाह दी और उसे अपने गेम पर फोकस करने की बात कही.



Source link

You may also like

Leave a Comment