Home Bigg Boss 20Bigg Boss 20 Eviction: ‘बिग बॉस 20’ में शॉकिंग एविक्शन, इस स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट का कटा पत्ता! विनर बनने का टूटा सपना

Bigg Boss 20 Eviction: ‘बिग बॉस 20’ में शॉकिंग एविक्शन, इस स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट का कटा पत्ता! विनर बनने का टूटा सपना

by BollywoodNewsAndMovie


न्यूज24 डिजिटल: सलमान खान के ‘बिग बॉस 20’ में आए दिन ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिल रहे हैं. शो के लेटेस्ट वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान कंटेस्टेंट्स की क्लास लगाते नजर आए. वहीं सलमान खान कुछ कंटेस्टेंट्स के गेम की तारीफ भी करते नजर आए. कनिका मान और गुल्लू के गेम पर सलमान खान ने सवाल उठाते हुए उन्हें बताया कि उनका गेम सबसे वीक लग रहा है. सोशल मीडिया पर इसके क्लिप्स भी खूब वायरल हो रहे हैं. वहीं अब शो के अपकमिंग एपिसोड में शॉकिंग एविक्शन देखने को मिलने वाला है. नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स में से एक ऐसे कंटेस्टेंट का सफर खत्म होने वाला है जो स्ट्रॉन्ग प्लेयर्स में से एक है. चलिए जानते हैं आखिर किस कंटेस्टेंट का विनर बनने का सपना टूटने वाला है.

‘बिग बॉस 20’ में शॉकिंग एविक्शन

‘बिग बॉस 20’ से जुड़ी अपडेट्स शेयर करने वाले फैन पेज ‘बीबी तक’ के अनुसार इस हफ्ते लव गिल शो से एविक्ट होने जा रही हैं. ये एविक्शन काफी शॉकिंग होने वाला है. रिपोर्ट्स के अनुसार लव गिल शो से एविक्ट हो चुकी हैं, लेकिन अभी तक ये एविक्शन शो में नहीं दिखाया गया है. अपकमिंग एपिसोड में लव गिल का एविक्शन देखने को मिलेगा. सलमान खान लव गिल के एविक्शन की घोषणा करते नजर आने वाले हैं. सोशल मीडिया पर भी लव के एविक्शन पर खूब चर्चाएं हो रही हैं.

सलमान खान ने स्काउट ओपी को किया एक्सपोज

लेटेस्ट एपिसोड में सलमान खान ने स्काउट ओपी को घरवालों के सामने पूरी तरह से एक्सपोज कर दिया. दरअसल कुछ समय पहले स्काउट ओपी लव गिल के बारे में गुल्लू से बातचीत कर रहे थे कि लव ने उन्हें फंसाया है. वहीं ये क्लिप सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हुआ. अब लेटेस्ट एपिसोड में सलमान खान ने लव गिल और सभी कंटेस्टेंट्स के सामने स्काउट और गुल्लू की बातचीत का वीडियो दिखा दिया. इसे देखकर लव गिल पूरी तरह टूट गईं और जोर-जोर से रोने लगीं. वहीं सलमान खान भी स्काउट और गुल्लू की जमकर क्लास लगाते नजर आए.

कौन-कौन है नॉमिनेट?

वहीं मेकर्स ने प्रोमो भी रिलीज किया है, जिसमें स्काउट सलमान खान को अपनी बातों का मतलब समझाते नजर आ रहे हैं. लेकिन सलमान खान गुस्सा होते दिखे और स्काउट की जमकर क्लास लगाई. वहीं इसके साथ ही अब अपकमिंग एपिसोड में शॉकिंग एविक्शन भी देखने को मिलेगा. बता दें इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए लव गिल, गुल्लू, माही विज, कनिका मान, स्काउट ओपी और आम्रपाली दुबे नॉमिनेटेड हैं. इनमें से लव गिल के एविक्ट होने की खबर सामने आ रही है.



Source link

You may also like

Leave a Comment