वीकेंड का वार में सलमान खान अपने एंग्री मोड में नजर आए। सलमान ने स्काउट की उन बातों को कॉल आउट किया जो उन्होंने लव को लेकर गुल्लू से कही थी। सलमान ने सबसे पहले स्काउट से पूछा कि उन्होंने ऐसा क्यों किया।
Bigg Boss 20: जियो हॉटस्टार और कलर्स टीवी का फेमस कॉन्ट्रोवर्शियल शो ‘बिग बॉस 20’ को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त बज बना हुआ है। इस शो से लगातार नई अपडेट्स सामने आ रही हैं। सलमान खान होस्टेड ये शो जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, कंटेस्टेंट का असली गेम सामने आ रहा है। ऐसे में बीते दिनों यानी शनिवार का वीकेंड का वार काफी जबरदस्त रहा। सलमान खान ने एक तरफ जहां आम्रपाली दुबे के गेम की तारीफ की। वहीं, एक बार फिर से स्काउट को आड़े हाथों लिया। लव गिल पर आरोप लगाने को लेकर सलमान, स्काउट पर बुरी तरह से भड़के। इसी बीच अब ‘बिग बॉस 20’ को लेकर एक शॉकिंग खबर सामने आ रही है। शो से एक बेहद मजबूत कंटेस्टेंट एलिमिनेट हो गया है। इस कंटेस्टेंट का नाम सुनकर आपके भी पैरों तले जमीन खिसक जाएगी। आइए जानते हैं कौन है वो?
‘बिग बॉस 20’ से बाहर हुआ ये सदस्य
‘बिग बॉस 20’ के हम जिस कंटेस्टेंट की बात कर रहे हैं वो कोई और नहीं, बल्कि लव गिल है। @BiggBoss_Tak की एक्स रिपोर्ट के अनुसार, लव गिल का सफर शो से खत्म हो गया है। डे वन से ही लव अपना गेम काफी अच्छे से खेल रही थीं। भले ही हर हफ्ते लव को सलमान से उन्हें काफी डांट पड़ी हो, लेकिन लव अपना गेम अच्छे से खेलती नजर आई हैं। शा पर लव को लगभग हर कंटेस्टेंट से पंगा लेते देखा गया है। साथ ही स्काउट, आम्रपाली दुबे, यंग डीएसए संग उनके शुरुआती बॉन्ड को काफी पसंद किया गया। वहीं, अब इन दिनों लव का कनिका मान और गुल्लू संग दोस्ती काफी सुर्खियों में रही। ऐसे में लव का शो से बाहर हो जाना काफी शॉकिंग हैं। (नोट- हालांकि, अभी तक लव गिल के एलिमिनेशन को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई। लेकिन एक्स पर कई लोगों ने उनके बेघर होने के दावे किए हैं।)
स्काउट पर भड़के सलमान खान
बीते दिनों वीकेंड का वार में सलमान खान अपने एंग्री मोड में नजर आए। सलमान ने स्काउट की उन बातों को कॉल आउट किया जो उन्होंने लव को लेकर गुल्लू से कही थी। सलमान ने सबसे पहले स्काउट से पूछा कि उन्होंने ऐसा क्यों किया। साथ ही कहा कि तुमने सारा बिल लव पर भी फाड़ दिया। सलमान ने गुस्से में स्काउट से कहा, ‘…और क्या नहीं किया है, तुमने क्या नहीं बोला है लव के बारे में स्काउट? तुमने लव की इज्जत नीलाम करके रख दी है।’ इस पर भी स्काउट, सलमान की बात से असहमत होते और उन सभी बातों से अनजान बनते नजर आए। उन्होंने कहा, ‘नहीं, नहीं। बिलकुल नहीं सर। इस पर मैं सहमत बिलकुल नहीं हूं सर।’ सलमान खान चिल्लाए, ‘अरे यह मैंने किया है क्या स्काउट? यह मैंने क्या है क्या? क्या यह बातचीत मेरी हुई है? तुम्हारे और गुल्लू के बीच में यह बातचीत हुई है। उस लड़की ने आप दोनों को इतना प्रभावित किया है, कि आप लोगों ने सोचने-समझने की क्षमता खो दी है।’
नेशनल टीवी पर अपने बारे में ऐसी बातें सुनकर फूट-फूटकर रोईं लव
सलमान खान काफी गुस्से में थे और उनका पारा चढ़ता देखकर स्काउट और बाकी सभी घरवाले शांत हो गए। घर में सन्नाटा पसर गया और सलमान खान ने तब कहा, ‘आवाज ऊंची करके बात की है मैंने अभी तक? अगर इस वक्त भी नहीं करता, तो लानत है मुझ पर। धिक्कार है मुझ पर।’ इधर सलमान खान स्काउट पर आग-बबूला हो रहे थे और उधर रोते-रोते लव की सेहत बिगड़ने लग गई और आम्रपाली किसी तरह उन्हें संभालने की कोशिश करती नजर आईं। लव गिल ने रोते हुए कहा, ‘राखी बांधी थी मैंने इसे।’
बिग बॉस 20 में बचे अब इतने कंटेस्टेंट
बिग बॉस 20 के घर में 16 कंटेस्टेंट ने एंट्री की है। वहीं, घर से रोहेद खान, मैरी कॉम, ईशा रिखी, रीति तिवारी जो भी मिड एविक्शन का शिकार हुईं। शो से अमन गांधी और वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट नकुल धुल (मिट्ठू डॉन) के बाद ‘पंचायत’ फेम आसिफ खान भी शो से बाहर हुए।वहीं, अब मनीष गोयल भी आउट हो गए हैं। वहीं, अब लव गिल के भी बेघर होने की खबरें आ रही हैं। ऐसे में अब शो में माही विज, कनिका मान, आम्रपाली दुबे, अरिश्फा खान, कुशल तंवर उर्फ गुल्लू, तन्मय सिंह उर्फ ScoutOp, रैपर यंग DSA (हर्ष विजय माचरे), , काजी तौकीर, उदिति सिंह बचे हैं।
