Home Box Office7वें ही दिन लाखों में सिमटी ‘मूकुथी अम्मान 2’, नयनतारा की फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल

7वें ही दिन लाखों में सिमटी ‘मूकुथी अम्मान 2’, नयनतारा की फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल

by BollywoodNewsAndMovie


नयनतारा की फिल्म ‘मूकुथी अम्मान 2’ को सिनेमाघरों में दर्शकों का कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिल रहा है. सातवें दिन इसका कलेक्शन लाखों में सिमटकर रह गया. ‘मूक्कुथी अम्मन 2’ की घरेलू बॉक्स ऑफिस कमाई में गुरुवार को एक बार फिर गिरावट देखने को मिली.

 ‘मूकुथी अम्मान 2’ को रिलीज हुए एक वीक पूरा हो गया है आइए जानते हैं फिल्म में 7वें दिन कितनी कमाई की.

सातवें दिन फिल्म की कमाई में 25% की गिरावट
बुधवार के मुकाबले गुरुवार को फिल्म की इंडिया नेट कमाई में 25 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई. सैकनिल्क के अनुसार, ‘मूकुथी अम्मान 2’ ने सातवें दिन 1,417 शो के जरिए सिर्फ 75 लाख रुपये का नेट कलेक्शन किया.

गुरुवार को फिल्म के तमिल और तेलुगु वर्जन को मिलाकर कुल 1,417 शो दिखाए गए. तमिल वर्जन ने 1,258 शो के जरिए 65 लाख रुपये की कमाई की, जबकि तेलुगु वर्जन ने 159 शो से 10 लाख रुपये जोड़े. इस तरह फिल्म की एक दिन की घरेलू नेट कमाई में तमिल वर्जन की हिस्सेदारी 86.7 फीसदी रही.

पहले हफ्ते का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
‘मूक्कुथी अम्मन 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 1.88 करोड़ रुपये के नेट कलेक्शन के साथ शुरुआत की थी. दूसरे दिन फिल्म की कमाई में 30.3 फीसदी का उछाल आया और इसने 2.45 करोड़ रुपये कमाए. वहीं, तीसरे दिन यानी रविवार को फिल्म ने 4.60 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. सोमवार को फिल्म की कमाई और बढ़ी. इस दिन इसने 5.15 करोड़ रुपये कमाए, जो पहले हफ्ते का इसका सबसे अच्छा प्रदर्शन रहा.

हालांकि, मंगलवार से फिल्म की कमाई में गिरावट शुरू हो गई. पांचवें दिन इसने 2.10 करोड़ रुपये कमाए, जबकि छठे दिन कलेक्शन घटकर 1 करोड़ रुपये रह गया. वहीं, सातवें दिन फिल्म ने की कमाई लाखों में सिमट गई. 

इस तरह फिल्म का पहले हफ्ते का कुल इंडिया नेट कलेक्शन 17.93 करोड़ रुपये और इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 20.72 करोड़ रुपये हो गया है.

तमिल वर्जन का रहा दबदबा
फिल्म की कमाई में सबसे बड़ा योगदान इसके तमिल वर्जन का रहा है. तमिल वर्जन ने अब तक भारत में 16.85 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है, जो फिल्म की कुल कमाई का करीब 94 फीसदी है. वहीं, तेलुगु वर्जन से 1.08 करोड़ रुपये की कमाई हुई है. इसकी हिस्सेदारी कुल कलेक्शन में 6 फीसदी रही.

फिल्म के बारे में
फिल्म में नयनतारा लीड रोल में हैं. उनके अलावा उर्वशी, रेजिना कैसेंड्रा, योगी बाबू और दुनिया विजय भी अहम किरदारों में नजर आ रहे हैं. ये साल 2020 में आई तमिल कॉमेडी फिल्म ‘मूकूथी अम्मन’ का सीक्वल है. 



Source link

You may also like

Leave a Comment