Home Box Officeरजनीकांत की ‘जेलर 2’ रही ब्लॉकबस्टर, जानें- कितनी रही फाइनल कमाई?

रजनीकांत की ‘जेलर 2’ रही ब्लॉकबस्टर, जानें- कितनी रही फाइनल कमाई?

by BollywoodNewsAndMovie


रजनीकांत की ‘जेलर 2’ का सिनेमाघरों में सफर लगभग पूरा हो चुका है और अब यह फिल्म डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी रिलीज हो रही है. वहीं  सुपरस्टार रजनीकांत की इस फिल्म ने देश और वर्ल्डवाइड धमाकेदार कमाई की है और ये ब्लॉकबस्टर रही है. चलिए यहां जानते हैं कि इस फिल्म की क्लोजिंग कमाई कितनी रही है? 

‘जेलर 2’ की क्लोजिंग कमाई कितनी रही? 
नेल्सन दिलीपकुमार निर्देशित ‘जेलर 2’ ने सिनेमाघरों में एक महीना पूरा कर लिया है. सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक रिलीज के 29 दिनों में इसने भारत में 473.40 करोड़ की नेट कमाई की. वहीं ओवरसीज में इस फिल्म का ग्रॉसिंग कलेक्शन 277.10 करोड़ रुपये रहा. वहीं वर्ल्डवाइड इस फिल्म ने 830.75 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया है.  फिल्म अभी भी कुछ और कमाई करेगी और उम्मीद है कि इसका कुल कलेक्शन 835 करोड़ रुपये तक पहुंच जाएगा.  

‘जेलर 2’ की कैसी रही परफॉर्मेंस? 
बॉक्स ऑफिस पर अपने सफर के दौरान, यह फिल्म घरेलू, विदेशी और वर्ल्डवाइड स्तर पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली कॉलीवुड फिल्म बन गई.  हालांकि, भारत में अगर हम 3D टिकट के खर्चों को भी जोड़ें, तो ‘2.0’ अभी भी टॉप पर बनी रहेगी. कुल मिलाकर, रिकॉर्ड सुपरस्टार के नाम ही है.  इस फिल्म की एक कमी यह रही कि यह अपने गृह राज्य तमिलनाडु में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म नहीं बन पाई, जहां यह अब तक की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है. तेलुगु भाषी राज्यों में भी यह ‘2.0’ से पीछे रही. हालांकि, कर्नाटक और केरल में फिल्म के शानदार प्रदर्शन ने इन कमियों की भरपाई कर दी; खासकर कर्नाटक में फिल्म ने उम्मीद से कहीं बेहतर परफॉर्म किया.

‘जेलर 2’ ओटीटी पर कहां हुई रिलीज? 
बता दें कि ‘जेलर 2’ अब ओटीटी पर भी रिलीज हो चुकी है. ये 12 नवंबर से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होना शुरू हो गई है. इसे तमिल, तेलुगु, हिंदी, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में देख सकते हैं. 

‘जेलर 2’ स्टार कास्ट
‘जेलर 2’ साल 2023 में आई फिल्म जेलर की सीक्वल है. इसकी स्टार कास्ट की बात करें तो फिल्म में रजनीकांत ने लीड रोल प्ले किया है. वहीं फिल्म में मोहनलाल, शिवा राजकुमार, मिथुन चक्रवर्ती, विद्या बालन, राम्या कृष्णन, एसजे सूर्या, सूरज वेंजरामूडू और योगी बाबू जैसे शानदार कलाकार भी हैं.  सीक्वल में ऋतिक रोशन और विजय सेतुपति के स्पेशल अपीयरेंस भी हैं, जो फिल्म की स्टार पावर को और बढ़ाते हैं. 



Source link

You may also like

Leave a Comment