Home Box Office‘सीन’ की कमाई में 7वें दिन आई गिरावट, फिर भी सूर्या की फिल्म ने ‘मंदादी’ को चटाई धूल

‘सीन’ की कमाई में 7वें दिन आई गिरावट, फिर भी सूर्या की फिल्म ने ‘मंदादी’ को चटाई धूल

by BollywoodNewsAndMovie


सूर्या की फिल्म ‘सीन’ की कमाई शानदार ओपनिंग वीक के बाद अब बॉक्स ऑफिस पर धीमी पड़ती नजर आ रही है. जीतू माधवन के निर्देशन में बनी ये फिल्म 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है.

वहीं अब इसके 7वें  दिन के कलेक्श में गिरावट आ गई हैं. लेकिन फिल्म ने कमाई के मामले में ‘मंडाडी’ को पीछे छोड़ दिया है. 

 ‘सीन’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने 7वें दिन अब तक का अपना सबसे कम कलेक्शन करते हुए 6.10 करोड़ रुपये कमाए हैं. इसके साथ ही रिलीज के सात दिनों में फिल्म की कुल कमाई 111.55 करोड़ रुपये हो गई है. फिल्म की ज्यादातर कमाई इसके ओरिजिनल तमिल वर्जन से हुई है.

तमिल भाषा के 3,641 शोज से फिल्म ने 4.50 करोड़ रुपये कमाए, जबकि तेलुगु वर्जन से 1.60 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया.

दुनिया भर में 200 करोड़ के पार पहुंचा कलेक्शन
विदेशों में, फिल्म ने सातवें दिन 4.00 करोड़ रुपये  की कमाई की, जिससे वहां का कुल ग्रॉस कलेक्शन अब तक 71.00 करोड़ॉ पहुंच गया है. इस तरह, फिल्म का दुनिया भर में कुल ग्रॉस कलेक्शन 200.60 करोड़ रुपये हो गया है.

सीन' की कमाई में 7वें दिन आई गिरावट, फिर भी सूर्या की फिल्म ने 'मंदादी' को चटाई धूल

सूर्या की फिल्म ने ‘मंदादी’ को चटाई धूल
इसी के साथ फिल्म ने 102 करोड़ रुपये कमाने वाली ‘मंदादी’ को पीछे छोड़ दिया है. अब इसकी नजर सूर्या की पिछली फिल्म ‘विश्‍वनाथ एंड सन्स’ के लाइफटाइम कलेक्शन पर है.

दिवाली से दो दिन पहले रिलीज हुई सूर्या की फिल्म ‘सीन’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की थी. फिल्म ने पहले दिन 19.15 करोड़ रुपये की कमाई की. दूसरे दिन इसके कलेक्शन में बढ़ोतरी हुई और इसने 20.35 करोड़ रुपये कमाए. वहीं, रविवार को फिल्म ने और बेहतर प्रदर्शन करते हुए 23.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जो अब तक की इसकी सबसे बड़ी सिंगल डे कमाई है. 

‘सीन’ के बारे में
फिल्म ‘सीन’ में सूर्या ने इनबराज नाम के एक पुलिस अधिकारी का किरदार निभाया है. फिल्म ‘सीन’ की कहानी एक रहस्यमयी अपराध की जांच कर रहे सख्त पुलिस अधिकारी डीसीपी इनबराज (सूर्या) और अपनी ही गलतियों से इस केस में उलझते दो आम लोगों के बीच चल रहे चूहे-बिल्ली के खेल पर आधारित है.

इस फिल्म से नाजरिया नाजिम 12 साल बाद तमिल सिनेमा में वापसी कर रही हैं, जबकि नसलेन ने इसके जरिए तमिल फिल्मों में अपना डेब्यू किया है.



Source link

You may also like

Leave a Comment