Home Box Officeरणवीर सिंह की ‘धुरंधर: द रिवेंज’ बनी बॉक्स ऑफिस का नया पैमाना, पहले हफ्ते की कमाई में ‘रामायण’ से रही आगे!

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर: द रिवेंज’ बनी बॉक्स ऑफिस का नया पैमाना, पहले हफ्ते की कमाई में ‘रामायण’ से रही आगे!

by BollywoodNewsAndMovie


‘धुरंधर: द रिवेंज’ की यह कामयाबी इसलिए भी खास है क्योंकि फिल्म ने कई चुनौतियों के बावजूद इतनी बड़ी कमाई की। यह फिल्म गल्फ देशों में रिलीज नहीं हुई थी और इसे A सर्टिफिकेट मिला था।

Publish Date: Fri, 13 Nov 2026 01:42:17 PM (IST)Updated Date: Fri, 13 Nov 2026 01:42:17 PM (IST)

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर: द रिवेंज’ बनी बॉक्स ऑफिस का नया पैमाना, पहले हफ्ते की कमाई में ‘रामायण’ से रही आगे!
पहले हफ्ते के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में रणवीर सिंह की ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने रणबीर कपूर की ‘रामायण’ को पछाड़ा!

HighLights

  1. दोनों फिल्मों के बीच तुलना रिलीज के पहले दिन से ही शुरू हो गई थी।
  2. ‘रामायण’ पहले दिन ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई थी।
  3. अब पहले हफ्ते के कलेक्शन में भी यह रणवीर की फिल्म से पीछे है।

एंटरटेनमेंट डेस्‍क। इस साल सिनेमाघरों में रिलीज हुई हर बड़ी फिल्म की तुलना किसी न किसी तरह रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ से की जा रही है। फिल्म ने पहले दिन की कमाई से लेकर पहले हफ्ते के कलेक्शन तक कई बड़े रिकॉर्ड बनाए हैं। इसके बाद रिलीज हुई बड़ी फिल्मों के लिए ये रिकॉर्ड एक बेंचमार्क बन गए हैं। अब रणबीर कपूर की ‘रामायण पार्ट 1’ का पहला हफ्ता पूरा होने के बाद एक बार फिर इस तुलना में रणवीर सिंह की फिल्म आगे नजर आ रही है।

‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने पहले हफ्ते में भारत में ₹674.17 करोड़ का नेट कलेक्शन और ₹807.29 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया था। वहीं, रणबीर कपूर की ‘रामायण पार्ट 1’ ने पहले हफ्ते में भारत में ₹511.10 करोड़ का नेट कलेक्शन और ₹611.05 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया। बड़े बजट और जबरदस्त उम्मीदों के बावजूद ‘रामायण’ पहले हफ्ते की कमाई के मामले में ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई।

‘धुरंधर: द रिवेंज’ की यह कामयाबी इसलिए भी खास है क्योंकि फिल्म ने कई चुनौतियों के बावजूद इतनी बड़ी कमाई की। यह फिल्म गल्फ देशों में रिलीज नहीं हुई थी और इसे A सर्टिफिकेट मिला था। साथ ही, फिल्म का बजट लगभग ₹250-300 करोड़ था। वहीं, ‘रामायण’ को इससे कहीं बड़े बजट पर बनाया गया है। इसके दोनों पार्ट्स का कुल बजट लगभग ₹4,000 करोड़ बताया जा रहा है।

दिलचस्प बात यह है कि दोनों फिल्मों के बीच तुलना रिलीज के पहले दिन से ही शुरू हो गई थी। ‘रामायण’ पहले दिन की कमाई के मामले में भी ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई थी। अब पहले हफ्ते के कलेक्शन में भी यह फिल्म रणवीर सिंह की फिल्म से पीछे रह गई है।

इससे एक बार फिर साबित होता है कि 2026 में ‘धुरंधर: द रिवेंज’ बॉक्स ऑफिस पर सबसे बड़ा बेंचमार्क बन चुकी है। हर बड़ी फिल्म की कमाई की तुलना इससे की जा रही है और रणवीर सिंह लगातार बॉक्स ऑफिस पर ऐसा नया रिकॉर्ड बना रहे हैं, जिसे पार करने की कोशिश दूसरी फिल्में कर रही हैं।



Source link

You may also like

Leave a Comment