Home Morning News (खास खबरें)शाम होते ही ठंड का असर, तेजी से गिरने लगा तापमान, सुबह देर तक कुहासे से घटी विजिबिलिटी, आवागमन में परेशानी

शाम होते ही ठंड का असर, तेजी से गिरने लगा तापमान, सुबह देर तक कुहासे से घटी विजिबिलिटी, आवागमन में परेशानी

by BollywoodNewsAndMovie


.

जिले में अब ठंडक की आहट शुरू हो चुकी है। देर रात से सुबह आठ बजे तक सड़क व मोहल्लों में गहरा कुहासा लगा रहा। रात्री पहर से सुबह तक आवागमन में कमी देखी जा रही है। वाहन भी धुंध के कारण मेन लाइट जलाकर धीरे धीरे चलने को मजबूर है। इस बीच महज तीन से चार मीटर ही सड़कें नजर आ रही है। इधर सुबह के समय अब लोग हल्के ऊनी वस्त्र का उपयोग करने लगे हैं, वहीं घरों का कूलर व पंखा बंद है। रात्री पहर ठंड के कारण अब लोग हल्के चादर का उपयोग करने लगे हैं। ओंस की बुंदों से धरती भिंगने लगी है वहीं पेड़ पौधों से ओस की बूंदें टपकती नजर आ रही है। लगातार वायुमंडल की आद्रता में वृद्धि देखी जा रही है। वहीं दोपहर में धूप की गर्मी से तापमान में वृद्धि देखी जा रही है। वैज्ञानिक सह नोडल पदाधिकारी डॉ. राम ईश्वर प्रसाद ने बताया कि अब कुहासे का आगमन हो चुका है। मौसम में आद्रता भी बढ़ गई है, ठंड में वृद्धि जारी है। बताया कि वर्तमान में न्यूनतम तापमान में 16 से 14 तक उतार चढ़ाव जारी रहेगा। सोमवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री व न्यूनतम तापमान 15 डिग्री रहा।

मौसम में ठंडक बढ़ने लगी है। इसके साथ ही दिन और रात के तापमान में भी भारी अंतर रहने लगा है। जिससे लोग बीमार होने लगे हैं। सदर अस्पताल में भी मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। इस मौसम में विशेषकर बच्चे व बुजुर्ग कफ कोल्ड से प्रभावित हो रहे हैं। सदर अस्पताल में इस दौरान प्रतिदिन 5 सौ से छह सौ के बीच मरीज पहुंचने लगे है। इसे लेकर हार्ट विशेषज्ञ डॉ. पुरूषोत्तम कुमार ने बताया कि इस ठंड में विशेषकर बच्चों व बुजुर्ग अधिक प्रभावित होते हैं। ठंडक में सांस व हार्ट की बीमारियां सबसे अधिक प्रभावी होती है। सांस की बीमारियों में क्रौनिक औबस्ट्रक्टिव पौलमौनिक डीजीज (सीओपीडी) सबसे ज्यादा होती है, इसमें मरीजों को सांस लेने में परेशानी होती है। ब्लड प्रेशर की भी समस्याएं बढ़ती है। जिससे हार्ट अटैक की संभावना रहती है। यह कोरोनरी धमनी के बंद हो जाने की वहज से प्रभावी होती है।



Source link

You may also like

Leave a Comment