Home Morning News (खास खबरें)The daytime temperature rose by 3 degrees, and the night temperature also crossed 18 degrees, with fog prevailing in the morning and evening.

The daytime temperature rose by 3 degrees, and the night temperature also crossed 18 degrees, with fog prevailing in the morning and evening.

by BollywoodNewsAndMovie


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Sagar
  • The Daytime Temperature Rose By 3 Degrees, And The Night Temperature Also Crossed 18 Degrees, With Fog Prevailing In The Morning And Evening.

सागर1 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

रविवार को सुबह से धूप निकलने के कारण दिन के तापमान में 2.9 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 26.2 से बढ़कर 29.1 डिग्री पर पहुंच गया। एक दिन पहले तक सामान्य से 3 डिग्री नीचे चल रहा दिन का पारा अब सामान्य स्तर पर आ गया है।

वहीं रात के तापमान में भी 3.2 डिग्री का उछाल आया है। न्यूनतम तापमान 15.5 से बढ़कर 18.7 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4 डिग्री अधिक है। मौसम में नमी भी बनी हुई है। सुबह आर्द्रता 84% थी, जो शाम को 74% रह गई।

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में सुबह और शाम हल्की धुंध छाने की संभावना है। इससे कुछ समय के लिए दृश्यता प्रभावित हो सकती है। अधिकतम तापमान 27 से 28 और न्यूनतम 14 से 15 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है।

मौसम को प्रभावित कर रहे उत्तर-पूर्वी मप्र के ऊपर बने निम्न दबाव क्षेत्र का असर अगले 24 घंटे तक बादलों की आवाजाही के रूप में दिख सकता है। पूर्वी और उत्तर-पूर्वी मप्र में बारिश की गतिविधियां अधिक केंद्रित रहने की संभावना है।

जिले में गरज-चमक या हल्की बूंदाबांदी हो सकती है, लेकिन व्यापक बारिश के संकेत नहीं हैं। 24 नवंबर से मौसम साफ होने और अगले तीन दिनों में रात के तापमान में धीरे-धीरे गिरावट आने के आसार हैं।



Source link

You may also like

Leave a Comment