प्रतापगढ़ | नवंबर के अंतिम सप्ताह में जिले के मौसम ने करवट लेनी शुरू कर दी है। दिन में तेज धूप निकलने के कारण हल्की गर्माहट बनी हुई है, लेकिन सूरज ढलते ही और सुबह के समय ठंड का असर तेजी से महसूस होने लगा है। प्रतापगढ़ में न्यूनतम तापमान 15.3 डिग्री स
.
दिन और रात के तापमान में 11.9 डिग्री सेल्सियस का बड़ा अंतर होने से सुबह-शाम की ठिठुरन बढ़ गई है, इसका सीधा असर लोगों की दिनचर्या, खेती-बाड़ी और मौसमी बीमारियों पर पड़ रहा है। मौसम केंद्र जयपुर के आंकड़ों के मुताबिक, सोमवार सुबह 8:30 बजे प्रतापगढ़ की हवा में आर्द्रता 72 प्रतिशत दर्ज की गई। विभाग ने 23 से 29 नवंबर तक पूरे जिले सहित राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने का पूर्वानुमान जताया है। इस दौरान बारिश या शीतलहर की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, आगामी दिनों में दिन का तापमान 26 से 27 डिग्री के आसपास बना रहेगा, जबकि रात के पारे में मामूली गिरावट के साथ यह 12 से 15 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। वहीं, काउंसिल ऑन एनर्जी, एनवायर्नमेंट एंड वॉटर के एक ताजा अध्ययन में भी यह बात सामने आई है कि राजस्थान में पिछले चार दशकों के मुकाबले नवंबर की रातें औसतन 1.46 डिग्री अधिक गर्म रहने लगी हैं और कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के कारण इस बार कड़ाके की ठंड देर से जोर पकड़ रही है।
