
सलमान खान शो बिग बॉस 20
Bigg Boss 20 Big Record: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान का शो बिग बॉस काफी पसंद किया जा रहा है. इस शो का 20वां संस्करण ऑन एयर हो रहा है. टीवी के साथ ही ओटीटी पर भी ये शो दिखाया जाता है. अब ओटीटी पर सलमान खान के इस गेम शो ने बड़ा रिकॉर्ड सेट किया है. इससे ये भी साबित होता है कि लंबे समय के बाद सलमान खान के इस शो को पसंद किया जा रहा है. शो ने अब 60 दिन के पहले ही बड़ा कमाल कर दिया है. इस शो ने 100 करोड़ वॉचटाइम ऑवर पूरे कर लिए हैं.
बिग बॉस के सीजन 20 का पूरा आकर्षण ही सलमान खान हैं. एक होस्ट के तौर पर इस शो के जरिए उन्होंने बड़ी सफलता हासिल की है. इसके अलावा शो को इतने लंबे समय तक ले जाना भी कोई आसान बात नहीं है. अब सलमान खान के शो की ये सक्सेस बता रही है कि इसे फैंस का भरपूर समर्थन मिल रहा है.
बिग बॉस 20 का बड़ा रिकॉर्ड
सलमान खान के शो बिग बॉस 20 ने अब बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है. जियो हॉटस्टार पर इस शो ने 60 दिन के अंदर ही 100 करोड़ वॉच टाइम ऑर्स का रिकॉर्ड बना दिया है. इससे ये पता चल रहा है कि इस बार के शो को देखने के लिए व्यूअर्स दिलचस्पी दिखा रहे हैं. इससे पहले कभी भी इतने कम समय में बिग बॉस ने ये मुकाम हासिल नहीं किया था जो इस शो के 20वें सीजन को और भी खास बना रहा है. फिलहाल शो अपनी रिदम से चल रहा है. आमतौर पर ये शो 90 दिनों का होता है वहीं हालिया रिपोर्ट्स में ये भी सामने आया था कि इस शो को दो और हफ्तों के लिए बढ़ाया जा सकता है.
ये भी पढ़ें- शानदार कमबैक के बाद समय रैना ने रचा इतिहास, बने 10 लाख चैनल सब्सक्राइबर वाले दुनिया के पहले यूट्यूबर
इस बार के शो में कौन कंटेस्टेंट्स?
बिग बॉस 20 शो में कई सारे नामी और कई यूथ के बीच पॉपुलर कंटेस्टेंट्स ने हिस्सा लिया है. शो में अब तक ईशा रिखी, रीति तिवारी, रोहेद खान, नकुल ढुल, अमन गांधी, मैरी कॉम, आसिफ खान और हाल ही में मनीष गोयल बाहर हो चुके हैं. वहीं शो में मौजूदा समय में अब टॉप 10 कंटेस्टेंट्स बचे हैं जो आगे ट्रॉफी के लिए लड़ते नजर आएंगे. इन कंटिस्टेंट्स में कनिका मान, माही विज, अरिश्फा खान, आम्रपाली दुबे, काजी तौकीर, उदिति सिंह, लव गिल, स्काउट ओपी, गुल्लू और यंग डीएसए शामिल हैं. इन्हीं कंटेस्टेंट्स के बीच अब फिनाले की जंग है.


