
टॉम हैंक्स ने की महाराजा एक्ट्रेस की प्रशंसा
Tom Hanks Praises Sachana Namidass: साउथ फिल्म इंडस्ट्री की छोटे बजट की फिल्मों को कभी भी अंडरस्टिमेट नहीं किया जा सकता है. साल 2024 में जब विजय सेतुपति की फिल्म महाराजा आई थी तो इसे रीजनल थिएटर्स में काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था. लेकिन जब ये OTT पर आई तो इसे हिंदी समेत दुनियाभर में खूब सराहा गया. फिल्म की स्टोरी समेत इसमें कलाकारों की एक्टिंग की भी खूब प्रशंसा की गई. अब इस फिल्म की तारीफ हॉलीवुड के दिग्गज एक्टर टॉम हैंक्स ने कर दी है. वे एक इंटरनेशनल फेस हैं और दुनियाभर में उनकी फैन फॉलोइंग है.
लेकिन टॉम हैंक्स अब भारतीय फिल्म महाराजा और इसकी कास्ट में शामिल एक्ट्रेस सचाना नामीदास के मुरीद हो गए हैं. हालिया इंटरव्यू के दौरान उन्होंने महाराजा फिल्म और एक्ट्रेस की जमकर तारीफ की है. अब उनके कमेंट पर सचाना का रिएक्शन भी आ गया है.
टॉम हैंक्स ने क्या कहा?
इंटरनेशनल एकेडमी ऑफ टेलीविजन आर्ट एंड साइंसेज की बोर्ड मेंबर कविता गुप्ता ने टॉम हैंक्स के साथ की अपनी वार्तालाप साझा की है. जब वे एक इवेंट में टॉम हैंक्स से मिली थीं तो उनसे टॉम हैंक्स ने 3 भारतीय फिल्में रिकमेंड करने को कहीं थीं. इस दौरान कविता ने उनसे महाराजा फिल्म देखने को कहा था. अब जब वे टॉम हैंक्स से दोबारा मिलीं तो उन्होंने ये फिल्म देख ली थी. टॉम ने इस दौरान सचाना की तारीफ करते हुए कहा- मैं अभी भी उस लड़की के अभिनय को हजम नहीं कर पा रहा हूं. क्या जबरदस्त एक्ट्रेस है वो. मुझे नहीं लगता है कि मैं ऐसा कर सकता था. मैं होता तो उस शख्स(अनुराग कश्यप के किरदार) को मार डालता.

खुशी से फूले नहीं समा पा रही हैं सचाना
सचाना को जबसे इस बारे में पता चला है कि दिग्गज हॉलीवुड एक्टर टॉम हैंक्स ने उनकी तारीफ की है तो वे खुशी से फूले नहीं समा पा रही हैं. उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर रिएक्ट करते हुए लिखा- मुझे अभी भी विश्वास नहीं हो रहा है कि ऐसा कुछ भी हुआ है. टॉम हैंक्स द्वारा मेरी और मेरी जर्नी के बारे में बात करते हुए सुनना किसी सपने से कम नहीं था. कुछ लम्हें इतने स्पेशल होते हैं कि उन्हें शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है. इस मोमेंट के लिए मैं जीवनभर आभारी रहूंगी. मैं डायरेक्टर निथिलन का शुक्रगुजार करती हूं जिन्होंने मुझे महाराजा फिल्म में काम करने का अवसर दिया. इस फिल्म की वजह से मेरे जीवन में जो बदलाव हुए हैं वे मेरे लिए जीवनभर एक खास स्थान रखेंगे.
ये भी पढ़ें- Eetha: दूसरे दिन हुई इंजरी श्रद्धा कपूर ने ईठा के लिए बढ़ाया 10-12 किलो वजन? कोरियोग्राफर का बड़ा खुलासा
कितना था महाराजा फिल्म का कलेक्शन?
महाराजा फिल्म की बात करें तो इस फिल्म का कलेक्शन भी अच्छा रहा था. रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म का बजट 20 करोड़ रुपये का था. इसके मुकाबले फिल्म ने भारत में 85 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था वहीं दूसरी तरफ फिल्म का ओवरसीज कलेक्शन 115 करोड़ रुपये का रहा था. फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 200 करोड़ रुपये का हुआ था. वहीं दूसरी तरफ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी इस फिल्म को काफी पसंद किया गया.


