Priyanka Jagga: बिग बॉस 20 के बीते एपिसोड में माही विज ने लव गिल की तुलना सीजन 10 की प्रियंका जग्गा से की थी। अब प्रियंका ने एक वीडियो को री-शेयर करते हुए इस तुलना पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
बिग बॉस 20 के बीते एपिसोड में माही विज और लव गिल के बीच तीखी बहस देखने को मिली। दोनों ने एक दूसरे को लेकर कई कड़वी बातें कहीं। लव गिल की बातों पर प्रतिक्रिया देते हुए माही विज ने उनकी तुलना सीजन 10 की कंटेस्टेंट प्रियंका जग्गा से की थी। माही विज ने कहा कि लव की आवाज और शक्ल, दोनों प्रियंका से मिलती हैं। माही विज की इस तुलना पर प्रियंका जग्गा ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
प्रियंका जग्गा से हुई लव गिल की तुलना
प्रियंका जग्गा ने इस तुलना पर सीधे तौर पर तो कुछ नहीं कहा है, लेकिन उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर फैन द्वारा बनाई गई एक वीडियो शेयर किया है। प्रियंका ने krizyrrshek नाम के यूजर का वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में krizyrrshek कहते हैं- जो लोग भी लव गिल की तुलना प्रियंका से कर रहे हैं, वो मत करें क्योंकि प्रियंका जग्गा अपने प्वाइंट ऑफ व्यूज रखते हैं, लव गिल ऐसा नहीं करती हैं।
प्रियंका जग्गा ने री-शेयर किया फैन का वीडियो
प्रियंका ने जो वीडियो शेयर किया है, वो यूजर ने 9 हफ्ते पहले बनाया था। लेकिन प्रियंका ने इस वीडियो को अब अपने इंस्टा पर शेयर किया है। वीडियो को शेयर करने की टाइमिंग बताती है कि प्रियंका ने माही विज द्वारा की गई तुलना पर ही अपनी प्रतिक्रिया दी है।
वीडियो में कहते हैं, “जो भी लोग प्रियंका जग्गा की तुलना लव गिल से कर रहे हैं, प्लीज ऐसा करना बंद कर दो। प्रियंका जग्गा का मजबूत प्वाइंट ऑफ व्यू था और उनका खुद का खेल था। लव का अपना कोई गेम नहीं है और न ही मजबूत प्वाइंट ऑफ व्यू है।”
9 हफ्ते पुराना है फैन का ये वीडियो
इस यूजर ने लव गिल की वीडियो भी शेयर की जिसमें वो आसिफ खान के पैर मसाज कर रही हैं और उन्हें गले लगा रही हैं। यूजर कहते हैं कि लव शो में सिर्फ यही कर रही हैं। यूजर ने दावा किया कि प्रियंका जग्गा वीकेंड का वार पर खुद शो छोड़कर गई थीं।
जब सलमान खान ने प्रियंका जग्गा को किया था घर से बाहर
अगर बिग बॉस सीजन 10 की बात करें तो प्रियंका जग्गा को सलमान खान ने बहुत बुरी तरीके से फटकार लगाई थी। एक एपिसोड में प्रियंका जग्गा ने लोपामुद्रा राउत और मनु पंजाबी की दिवंगत मां को लेकर कुछ घटिया कमेंट्स किए थे। मनु की मां के लिए कमेंट्स पर सलमान खान ने काफी नाराजगी जताई थी। जब सलमान ने प्रियंका को उनकी हरकतों के लिए टोका, तो वो सलमान खान से भी बहस करने लगी थीं। इसके बाद सलमान खान ने प्रियंका जग्गा को घर से बाहर निकाल दिया था।
इतना ही नहीं, सलमान ने स्टेज पर कहा था कि अगर अब प्रियंका कभी एंडेमोल या कलर्स के साथ काम करेंगी, तो वो कभी इनके साथ काम नहीं करेंगे। प्रियंका और सलमान का ये एपिसोड बिग बॉस के सबसे पॉपुलर एपिसोड्स में से एक है।
माही विज ने क्या कहा?
बिग बॉस 20 के एपिसोड की बात करें तो लड़ाई के दौरान माही विज ने लव गिल से कहा था, “प्रियंका आई थी न, उसकी शक्ल तेरे से मिलती है।” इसके बाद माही विज को-कंटेस्टेंट काजी तौकीर से कहती हैं, “अभी इसने जो मुझे 10 हफ्ते में बोला न, मैंने इसको 1 लाइन में तड़पा दिया। इसको भी पता होगा प्रियंका कौन है?”
