Home Box Office100 करोड़ का बजट, कमाई सिर्फ 3 करोड़, कमाई, नयनतारा की फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल

100 करोड़ का बजट, कमाई सिर्फ 3 करोड़, कमाई, नयनतारा की फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल

by BollywoodNewsAndMovie


साउथ सुपरस्टार नयनतारा की फिल्म तमिल फैंटेसी कॉमेडी-थ्रिलर ‘मूकुथी अम्मन 2’ कल 6 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर इसकी धीमी शुरुआत हुई है.

‘मूकुथी अम्मन 2’ बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक शुरुआत नहीं कर पाई है. 100 करोड़ रुपये से ज्यादा के बजट में बनी इस फिल्म ने दुनियाभर में पहले दिन सिर्फ 3 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया. आइए जानते हैं ओपनिंग डे का कलेक्शन.

 ‘मूकुथी अम्मन 2’ ने पहले दिन कमाए 1.88 करोड़ रुपये
फिल्म ने पहले दिन भारत में 1.88 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. सैकनिल्क के मुताबिक, ‘मूकुथी अम्मन 2’ ने तमिल और तेलुगु वर्जन के कुल 2,127 शोज से घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 2.15 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया. फिल्म की ओपनिंग में तमिल वर्जन का सबसे बड़ा योगदान रहा, जबकि तेलुगु वर्जन से कम कमाई हुई.

100 करोड़ का बजट, कमाई सिर्फ 3 करोड़, कमाई, नयनतारा की फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल

फिल्म के तमिल वर्जन ने 1,881 शोज से 1.75 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. इसकी कुल ऑक्यूपेंसी 24परसेंट रही. वहीं, तेलुगु वर्जन ने 246 शोज से 13 लाख रुपये कमाए और इसकी ऑक्यूपेंसी 25 परसेंट दर्ज की गई.

फिल्म के कुल घरेलू नेट कलेक्शन में तमिल वर्जन की हिस्सेदारी 93.1 परसेंट रही, जबकि तेलुगु वर्जन का योगदान 6.9 परसेंट था. दोनों भाषाओं को मिलाकर फिल्म की कुल ऑक्यूपेंसी 24.1 परसेंट दर्ज की गई.

100 करोड़ के बजट में बनी ‘मूकुथी अम्मन 2’
‘मूकुथी अम्मन 2’ के मेकर्स ने इस बार फिल्म का बजट और इसका स्केल काफी बढ़ाया है. एक ट्रेड रिपोर्ट के मुताबिक, इस भक्ति और फैंटेसी ड्रामा फिल्म को बनाने में 100 करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च हुए हैं. हालांकि, हैरानी की बात ये है कि इतने बड़े बजट में बनी फिल्म दुनियाभर में पहले दिन सिर्फ 3 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन ही कर पाई.

‘मूकुथी अम्मन 2’ के बारे में 
नयनतारा की फिल्म ‘मूकुथी अम्मन 2’ का निर्देशन सुंदर सी ने किया है. ये साल 2020 में आई फिल्म ‘मूकुथी अम्मन’ का सीक्वल है. पहली फिल्म का निर्देशन आरजे बालाजी ने किया था.

वेल्स फिल्म इंटरनेशनल और राउडी पिक्चर्स के बैनर तले बनी इस फिल्म में नयनतारा के अलावा रेजिना कैसेंड्रा, दुनिया विजय, उर्वशी, अभिनया और योगी बाबू जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं. 





Source link

You may also like

Leave a Comment